Post Top Ad
Monday, August 2, 2021
Home
उज्जैन
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
युवतियों को लट्ठ चलाते देखा तो अपने आप को नहीं रोक पाए मंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने चलाया लट्ठ।
युवतियों को लट्ठ चलाते देखा तो अपने आप को नहीं रोक पाए मंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने चलाया लट्ठ।
उज्जैन में उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने भी कलाबाजी पर हाथ आजमा लिया। मोहन यादव नानाखेड़ा स्टेडियम की खाली जमीन पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम का भूमिपूजन करने पहुंचे हैं। इस दौरान टावर चौक पर कुछ युवतियों को लट्ठ चलाते देखा, मंत्री खुद को रोक न सके, उन्होंने भी लट्ठ चलाना शुरू कर दिया। करीब 5 मिनट तक मंत्री लट्ठ चलाते रहे, कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया। उज्जैन में बनने वाला स्टेडियम और सिंथेटिक ट्रैक 20 बीघा जमीन पर बनेगा। यहां फुटबाल मैदान, लाॅन टेनिस कोर्ट और मलखंभ अकादमी बनाई जाएगी। आवासीय परिसर भी रहेगा, भूमिपूजन 3 अगस्त को किया जाएगा। खेलप्रेमी इसे शहर के लिए बड़ी सौगात मान रहे हैं। इसे मनाने के लिए 3 तीन दिन अलग-अलग खेल से जुड़े कार्यक्रम किए जाएंगे। इसकी शुरुआत रविवार से हुई, सोमवार को साइकिल और वाहन रैली निकाली जाएगी। टावर चौराहे पर रविवार को मंत्री मोहन यादव निरीक्षण करने पहुंचे थे। यहां युवतियां सेल्फ डिफेंस में कलाबाजी कर रही थीं। यह देखकर उनके अंदर का कलाकार भी जाग उठा। उन्होंने भी लट्ठ चलाना शुरू कर दिया, यह देख सभी हैरान रह गए। बता दें कि इससे पहले मोहन यादव तलवारबाजी कला का प्रदर्शन भी कर चुके हैं।
Tags
# उज्जैन
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
Share This
About Ghatak reporter
राजनीति
Labels:
उज्जैन,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद