Post Top Ad
Sunday, August 22, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/सिलवानी, भाई की कलाई पर सजा बहन का प्यार, उत्साह के साथ मनाया गया रक्षा बंधन का त्यौहार।
रायसेन/सिलवानी, भाई की कलाई पर सजा बहन का प्यार, उत्साह के साथ मनाया गया रक्षा बंधन का त्यौहार।
घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। भाई बहन के अटूट स्नेह व प्यार का पर्व रक्षा बंधन रविवार को उमंग व उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही प्रारंभ हुआ राखी बांधने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। नगर व अंचल में राखी का त्यौहार उत्साह के साथ मनाया गया। इस वर्ष भद्रा नक्षत्र नही होने के कारण सुबह से प्रारंभ हुआ राखी बांधने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। पर्व को लेकर बहनो में खासा उत्सह देखा गया। घर-घर बहनो के द्वारा चौक बनाया गया। जिस पर पटा रख कर भाई को बैठा कर आरती उतारी जाकर कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा गया तथा मिष्ठान से मुंह मीठा कराया। यहां पर भाई के द्वारा बहन को रक्षा का वचन देकर समर्थ अनुसार नगद राषि व गिफ्ट आईटम उपहार स्वरुप दिए गए। पर्व को लेकर करीब एक सप्ताह पूर्व से ही बाजारो में गहमा-गहमी बनी रही। बहनो के द्वारा आकर्षक राखियां क्रय किए जाने के साथ ही कपड़ा, मिष्ठान, श्रृंगार सामग्री आदि सामग्री क्रय की गई। इस दौरान बसो में भी यात्रियों की भीड देखी गई। सोषल मीडिया पर एक दूसरे को पर्व की शुभकामनाए दिए जाने का सिलसिला भी कमोवेष दिन भर ही चलता रहा।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद