इरफान ने रोहन बनकर पहले की शादी, फिर जबरन किया निकाह, धर्म परिवर्तन करने के लिए इरफान करने लगा प्रताड़ित, इतना पीटा की तोड़ दी रीढ़ की हड्‌डी; देखे विडियो। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, August 25, 2021

इरफान ने रोहन बनकर पहले की शादी, फिर जबरन किया निकाह, धर्म परिवर्तन करने के लिए इरफान करने लगा प्रताड़ित, इतना पीटा की तोड़ दी रीढ़ की हड्‌डी; देखे विडियो।

इरफान ने रोहन बनकर पहले की शादी, फिर जबरन किया निकाह, धर्म परिवर्तन करने के लिए इरफान करने लगा प्रताड़ित, इतना पीटा की तोड़ दी रीढ़ की हड्‌डी।

इरफान ने रोहन बनकर पहले की शादी, फिर जबरन किया निकाह, धर्म परिवर्तन करने के लिए इरफान करने लगा प्रताड़ित, इतना पीटा की तोड़ दी रीढ़ की हड्‌डी; देखे विडियो।

मध्यप्रदेश के आगर जिले के सुसनेर में लव जिहाद के बाद हैवानियत का मामला सामने आया है। 3 साल पहले इरफान नामक युवक रोहन बना और एक युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया। युवती को भगाकर हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। फरवरी 2021 में तो उसने उससे दोबारा जबरन निकाह रचाया था। निकाह कर उसका नाम आलिया बी रखा दिया। इस दौरान एक बेटा और बेटी भी हुए। अब इस्लाम कबूल करने के लिए प्रताड़ित कर रहा है। युवती को इतना पीटा गया कि उसकी रीढ़ की हड्‌डी टूट गई, अब वह खड़ी नहीं हो सकती है। युवती ने आरोप लगाया कि इरफान और उसके परिजन धर्म परिवर्तन के लिए लगातार दबाव बनाते रहे। उसके साथ मारपीट भी करते थे। जानकारी मिलते ही कुछ संगठन थाने पहुंचे और मामला दर्ज करवाया है। सुसनेर थाने एफ़आईआर दर्ज कराने पहुंची 24 साल की युवती ने बताया कि वह मूल रूप से शुजालपुर की रहने वाली है। कॉलेज में पढ़ाई के दौरान इरफान ने अपना नाम रोहन बताया और दोस्ती कर ली। इसके बाद घर से भागकर करीब 3 साल पहले शादी की। इस दौरान उसके पास 2 लाख रुपए भी थे, जो इरफान ने अपने पास रख लिए। दोनों साथ रहने लगे। उन्हें एक 2 साल की बेटी और एक 11 महीने की बेटा भी है। इस साल फरवरी में इमरान ने जबरदस्ती धर्म अपनाने के लिए निकाह कबूल करवाया। इतना ही नहीं उसका नाम भी परिवर्तित कर आलिया बी कर दिया।


मार्च में दोनों इरफान के घर पहुंचे और परिवार के साथ सुसनेर आकर रहने लगे। इसके बाद से उस पर जबरन धर्म और उनके रिवाज को अपनाने का दबाव बनाने लगे। इसमें इरफान भी अपने परिवार के साथ शामिल रहा। मना करने पर उन्होंने मारपीट करना भी शुरू कर दिया। इरफान ने तो इस कदर घसीट कर पीटा की कमर की हड्डी ही टूट गई। वह सीधे खड़ी भी नहीं हो सकती थी। इतना प्रताड़ित करने के बाद उन्होंने किसी से भी मिलने पर पाबंदी लगा दी। 19 अगस्त को मौका पाकर जैसे-तैसे माता-पिता के पास आई, उन्हें अपना पूरा दर्द बताया। उसने बताया कि उसकी 2 साल की बेटी जोया उन्हीं के पास है। इस पर परिजन उसे मंगलवार को लेकर सुसनेर थाने पहुंचे और मामला दर्ज करवाया। सुसनेर टीआई राजीव उइके ने बताया कि मारपीट और लव जिहाद का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...