रायसेन, रक्षाबंधन पर अपने भाई को राखी बांधने आई बहन के पांच बर्षीय बच्चे की गर्दन में उलझी रस्सी, घोड़े ने एक किलोमोटर घसीटा, मौके पर हुई मौत। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, August 24, 2021

रायसेन, रक्षाबंधन पर अपने भाई को राखी बांधने आई बहन के पांच बर्षीय बच्चे की गर्दन में उलझी रस्सी, घोड़े ने एक किलोमोटर घसीटा, मौके पर हुई मौत।

रक्षाबंधन पर अपने भाई को राखी बांधने आई बहन के पांच बर्षीय बच्चे की गर्दन में उलझी रस्सी, घोड़े ने एक किलोमोटर घसीटा, मौके पर हुई मौत।

रायसेन, रक्षाबंधन पर अपने भाई को राखी बांधने आई बहन के पांच बर्षीय बच्चे की गर्दन में उलझी रस्सी, घोड़े ने एक किलोमोटर घसीटा, मौके पर हुई मौत।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
सुल्तानगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम सुनेटी में अपने भाई को राखी बांधने ससुराल से आई बहन के 5 वर्षीय बेटे की खेलते समय घोड़े की रस्सी से गर्दन उलझ गई जिसको घोड़ा ने एक किलोमीटर घसीटा। जब तक चरवाहों ने घोड़ा पकड़ कर बच्चे को सुलझाया तब तक बच्चा दम तोड़ चुका था। थाना प्रभारी बीवी तिवारी से मिली जानकारी के अनुसार सुनेटी ग्राम निवासी रामकिशोर बंसल की बहन तुलसा बाई जिला सागर के शहर राहतगढ़ के समीप ग्राम किशनपुर अपनी ससुराल से भाई को राखी बांधने आई थी। रामकिशोर बंसल की बहन का 5 वर्षीय बेटा टीकाराम बंशल रविवार रक्षाबंधन की शाम 6 बजे गांव के बाहर बच्चों के साथ खेल रहा था तभी गिरीश दुबे के घोड़े के गले में बंधी रस्सी खूंटा से छूट गई और वह दौड़ता हुआ गांव की ओर भागने लगा। उसी बीच 5 वर्षीय टीकाराम बंसल के गले में घोड़े के गले से बंधी हुई रस्सी उलझ गई। बच्चे को घोड़ा ने करीब 1 किलोमीटर घर घसीटा जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। जंगल से आ रहे चरवाहों ने घोड़े को पकड़कर रस्सी से बच्चे को सुलझाया लेकिन तब तक बच्चा दम तोड़ चुका था। घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा 100 डायल पर कॉल करके दी गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी बीवी तिवारी, प्रधान आरक्षक सुरेश टांडेलकर, आरक्षक राहुल मिश्रा मौके पर पहुंचे और मृत बच्चे को उठाकर सुल्तानगंज अस्पताल लाए।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...