Post Top Ad
Saturday, August 21, 2021
Home
कोरोना
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
दो दिवसीय वैक्सीनेशन महाअभियान को सभी मिलकर बनाएँ कामयाब - मुख्यमंत्री चौहान।
दो दिवसीय वैक्सीनेशन महाअभियान को सभी मिलकर बनाएँ कामयाब - मुख्यमंत्री चौहान।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में आगामी 25 और 26 अगस्त को वैक्सीनेशन महाअभियान को सफल बनाने के लिए मंत्रीगण की उपस्थिति में सभी कलेक्टर्स और क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप्स के सदस्यों से वर्चुअल चर्चा की। मुख्यमंत्री चौहान ने जन-प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों से मुखातिब होकर विस्तृत निर्देश दिए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सभी मिलकर इस महाअभियान को कामयाब बनायें। प्रदेश में वैक्सीनेशन महाअभियान के लिए तैयार की गई रणनीति के अनुसार 25 अगस्त को 20 लाख लोगों को पहला और दूसरा डोज, 26 अगस्त को 10 लाख लोगों को दूसरा डोज प्राथमिकता से देने का निर्णय लिया गया है। अगस्त माह में भारत सरकार से प्राप्त करीब 74.7 लाख डोज में से 73.9 लाख की खपत हो चुकी है। प्रदेश में महाअभियान के लिए आवश्यक डोजेज की व्यवस्था की गई है। प्रदेश की वैक्सीनेशन के लिए पात्र 5 करोड़ 48 लाख 90 हजार आबादी में से 3 करोड़ 32 लाख को प्रथम डोज और 64 लाख 90 हजार आबादी को द्वितीय डोज लग चुका है। देश में मध्यप्रदेश, गुजरात के बाद सर्वाधिक वैक्सीनेशन करने वाला प्रांत है।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा वैक्सीनेशन के लिए सबको प्रेरित करें, ये पुण्य का कार्य है। वैक्सीनेशन महाअभियान में आशा और उषा, आँगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी ही नहीं अन्य विभाग भी सक्रिय भूमिका निभायें। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रभारी मंत्री इस महाअभियान की तैयारियों पर नजर रखें। उत्सव का वातावरण बनाएँ। नागरिक प्रथम डोज लगवाने के बाद लापरवाही बरत रहे हैं। दूसरा डोज न लगवाने से प्रथम डोज का प्रभाव कम हो जाता है। यह बात आमजन को बताते हुए जन-जागरण का कार्य आवश्यक है। सितम्बर माह तक प्रथम डोज शत-प्रतिशत पात्र आबादी को लग जाए, यह लक्ष्य है। पंचायतवार, दूसरे डोज के लिए लाभार्थियों की सूची तैयार कर कार्य हो रहा है। कंट्रोल रूम की स्थापना, कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर लोगों को पीले चावल देकर वैक्सीनेशन के लिए आमंत्रित करने और अन्य नवाचारों से वैक्सीनेशन के महाअभियान को गति दी जाए। सोशल मीडिया पर भी अपील करते हुए लोगों को प्रेरित किया जाए। विभिन्न क्षेत्रों के प्रख्यात व्यक्तियों का भी सहयोग इसके लिए लिया जाए।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सभी जन-प्रतिनिधि सहयोग करेंगे तो अभियान निश्चित ही सफल होगा। आम जनता भी इस महाअभियान से जुड़े और इसे सफल बनाएँ। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि रक्षाबंधन पर टीका लगवाने की बात भाई-बहन याद रखें। रक्षाबंधन पर भाई-बहन परस्पर यह सुनिश्चित करें कि उन्होंने टीका लगवाकर जीवन रक्षा की कोशिश की है या नहीं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि महाअभियान को इसलिए भी कामयाब बनाना है क्योंकि ये जिंदगी का डोज है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद दिया। वैक्सीनेशन और कोविड अनुकूल व्यवहार ही कोरोना नियंत्रण का प्रभावी माध्यम है। वैक्सीन के लिए प्रत्येक व्यक्ति, प्रत्येक संस्था लोगों को प्रेरित करें कि वे वैक्सीन जरूर लगवाएँ, जिनका दूसरा डोज ड्यू है उन्हें विशेष रूप से प्रेरित करना है।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि विभिन्न धर्मगुरू और समाजसेवी भी इस अभियान से जुड़ जायें तो अच्छी सफलता मिलेगी। प्रदेश में जन-जागरण से सितम्बर माह तक प्रथम डोज के लक्ष्य को शत-प्रतिशत प्राप्त करना है। दो दिवसीय महाअभियान में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्य, करीब एक लाख कोरोना वॉलेंटियर्स, 32 हजार मोबलाइजर्स और 3.75 लाख ब्रिगेड सदस्यों के माध्यम से दूसरी डोज के बैकलॉग लाभार्थियों को जुटाने का कार्य किया जायेगा। महाअभियान में सार्थक लाइट एप पर वॉलेंटियर्स का पंजीकरण भी किया गया है। प्रत्येक वॉलेंटियर को दूसरे डोज के ड्यू 20 लाभार्थी की सूची मोबलाइजेशन के लिए प्राप्त होगी।
प्रदेश में 21 जून से 3 जुलाई के मध्य संचालित प्रथम वैक्सीनेशन महाअभियान में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन तीन जिलों इंदौर, सीहोर और उज्जैन का रहा है। इंदौर जिले में 21.3 प्रतिशत, सीहोर जिले में 18.2 प्रतिशत और उज्जैन जिले में 16.5 प्रतिशत पात्र आबादी को प्रथम डोज लगाया जा चुका है। इंदौर शहर वैक्सीनेशन में प्रदेश में प्रथम है। यहाँ 95 प्रतिशत लोग प्रथम डोज और 27 प्रतिशत लोग द्वितीय डोज लगवा चुके हैं। शहरी क्षेत्र में वैक्सीनेशन कार्य अच्छा हुआ है। भोपाल शहर में प्रथम डोज 85 प्रतिशत और दूसरा डोज 25 प्रतिशत लोग लगवा चुके हैं। अन्य जिलों में हरदा की स्थिति भी बहुत अच्छी है, जहाँ 82 प्रतिशत वैक्सीनेशन हुआ है।
सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश में कोविड के संकट को रोका है। जनता की भागीदारी से यह कार्य आसान हुआ। मध्यप्रदेश के मॉडल की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना हुई है। जहाँ 25 अगस्त को वैक्सीन प्रथम और द्वितीय डोज और 26 अगस्त को वैक्सीन के दूसरे डोज पर फोकस किया जा रहा है। समाजसेवी और कार्यकर्ता पात्र लोगों को वैक्सीनेशन केंद्रों तक लाने के साथ ही उनका सहयोग भी करेंगे। शर्मा ने आशा व्यक्त की कि तीसरी लहर की आशंका से बचने के लिए सरकार और सभी संगठन, दल और नागरिक मिलकर कार्य करते हुए इतिहास बनायेंगे। मुख्यमंत्री निवास में हुई बैठक में सुहास भगत, हितानंद जी के अलावा मंत्री सर्वश्री गोपाल भार्गव, विश्वास सारंग, डॉ. प्रभुराम चौधरी, बिसाहूलाल सिंह, कमल पटेल, मोहन यादव, राम खेलावन पटेल, ऊषा ठाकुर, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, ब्रजेंद्र प्रताप सिंह और भारत सिंह कुशवाह, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Tags
# कोरोना
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
कोरोना,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद