Post Top Ad
Monday, August 30, 2021
Home
अपराध
छतरपुर
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
विडियो
जमीन विवाद को लेकर जमकर हुआ बवाल, लाठी-डंडे से महिलाओ को भी पीटा, जान बचाने भागती नजर आईं महिलाएं; देखे विडियो।
जमीन विवाद को लेकर जमकर हुआ बवाल, लाठी-डंडे से महिलाओ को भी पीटा, जान बचाने भागती नजर आईं महिलाएं; देखे विडियो।
छतरपुर के सटई थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में जमकर बवाल हुआ। यहां दो पक्षों में लाठी-डंडे और पत्थर चले। इस दौरान महिलाओं पर बेरहमी से लाठी बरसाने का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि महिलाएं खुद को बचाने इधर-उधर भाग रही हैं। मारपीट में घायल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, पुलिस ने मारपीट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला सटई नगर और थांह इलाके का है। पीड़ित का कहना है कि वार्ड नंबर-8 में मेरी जमीन है। इस जमीन पर रैकवार परिवार ने कोर्ट में आपत्ति लगा रखी है। मामला कोर्ट में चल रहा है। सोमवार सुबह रैकवार परिवार विवादित जमीन पर निर्माण कार्य करवा रहा था। जानकारी मिली तो मेरे पिता मौके पर पहुंचे और काम को रोकने को कहा। इस पर कोमल, हरिकिशन और हरिराम रैकवार ने पिता को अपशब्द कहना शुरू कर दिया।
पिता उन्हें समझा ही रहे थे कि उन्होंने लाठी-डंडों से उन्हें पीटना शुरू कर दिया। जब मेरी पत्नी, भाभी और भतीजा उन्हें बचाने पहुंचे तो उनकी भी बेरहमी से पिटाई की गई। हमले में पत्नी की हालत गंभीर है, उसे जिला अस्पताल रैफर किया गया है। इस पूरे घटनाक्रम का वहां मौजूद कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया। सूचना के बाद थाना प्रभारी एसआई प्रदीप सराफ भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज किया है।
Tags
# अपराध
# छतरपुर
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद