रायसेन/सिलवानी, सियरमऊ के राजमंदिर में भगवान रामजानकी सपरिवार झूल रहे झूला। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, August 23, 2021

रायसेन/सिलवानी, सियरमऊ के राजमंदिर में भगवान रामजानकी सपरिवार झूल रहे झूला।

सियरमऊ के राजमंदिर में भगवान रामजानकी सपरिवार झूल रहे झूला।

रायसेन/सिलवानी, सियरमऊ के राजमंदिर में भगवान रामजानकी सपरिवार झूल रहे झूला।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। श्रावण के महीने में मंदिरों में भगवान के झूले शोभायमान हो रहे हैं। राम जानकी राजमंदिर सियरमऊ में श्री राम जानकी जी का झूला सजाया गया है। झूले में श्री राम जानकी सपरिवार झूला झूल रहे है। ग्राम के सभी श्रद्धालु सुबह-शाम दर्शन करने आते है। श्री राम जानकी राजमंदिर के पुजारी ने हमे बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते इस बार मंदिरों में सोशल डिस्टेंस के तहत ही प्रवेश दिया जा रहा है। हालांकि वह भी सिर्फ मंदिर परिसर तक ही सीमित है। गर्भ गृह में किसी को भी प्रवेश नहीं मिल रहा है। झूले की डोरी अलग-अलग लोगों के हाथों में लगने से संक्रमण की संभावना रहेगी, लिहाजा इस बार भक्त भगवान को झूला नहीं झुला पाएंगे। सावन में मंदिरों की तरह घरों में भी कई लोग भगवान को झूले पर विराजमान करते हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है कि रामलला के लिए चांदी का खास झूला तैयार करवाया गया है। यह खास झूला बुधवार को रामलला को सौंप दिया गया था। वहीं अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर के अंदर रामलला के अस्थाई मंदिर में 498 वर्षों के बाद भगवान राम चांदी के झूले में झूल रहे हैं। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 21 किलो चांदी से भगवान श्रीराम का झूला बनवाया है। अब सावन पूर्णिमा तक रामलला चांदी के झूले में राम भक्तों को दर्शन देंगे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...