अफगानी लड़के ने कानपुर की लड़की को प्रेम जाल में फंसाया, शादी कर ले गया अफगानिस्तान, काबुल ले जाकर बेचा; लड़की ने अपनी मां को फोन कर कहा - मुझे बचा लो मां। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, August 31, 2021

अफगानी लड़के ने कानपुर की लड़की को प्रेम जाल में फंसाया, शादी कर ले गया अफगानिस्तान, काबुल ले जाकर बेचा; लड़की ने अपनी मां को फोन कर कहा - मुझे बचा लो मां।

अफगानी लड़के ने कानपुर की लड़की को प्रेम जाल में फंसाया, शादी कर ले गया अफगानिस्तान, काबुल ले जाकर बेचा; लड़की ने अपनी मां को फोन कर कहा - मुझे बचा लो मां।

अफगानी लड़के ने कानपुर की लड़की को प्रेम जाल में फंसाया, शादी कर ले गया अफगानिस्तान, काबुल ले जाकर बेचा; लड़की ने अपनी मां को फोन कर कहा - मुझे बचा लो मां।
अफगानी लड़का, बेटी हिना खान और माँ समीरुल निशा

अफगानिस्तान में फंसी कानपुर की एक लड़की ने अपनी मां को फोन करके भारत लौटने के लिए मदद की गुहार लगाई है। लड़की ने मां को फोन पर बताया कि उसे काबुल से 80 किमी दूर झुरमुट नाम की जगह पर रखा गया है। वहां उसे बंधक बनाकर मारपीट की जा रही है। कानपुर में रहने वाली लड़की की मां ने बताया कि उनकी बेटी मुंबई में नौकरी करने गई थी। वहां एक अफगानी लड़का उसे प्रेम जाल में फंसाकर अपने साथ अफगानिस्तान ले गया था। वहां हालात खराब होते ही वह उसे बेचकर फरार हो गया।

लड़की की मां ने मंगलवार को कानपुर साउथ के डीसीपी से मिलकर बेटी को भारत लाने की मांग की है। वहीं, विदेश मंत्रालय को भी बेटी के हालात की सूचना दी है। विदेश मंत्रालय ने काबुल के रेस्क्यू ऑफिस को वॉट्सऐप पर डीटेल भेज दी है। लड़की की मां समीरुल निशा से डीसीपी साउथ ने कहा कि एक प्रार्थना-पत्र लिखकर दे दीजिए, तो उन्होंने कहा कि बेटी के दर्द और उसपर हुए जुल्मों की दास्तां इतनी लंबी है कि पन्ने भी कम पड़ जाएंगे। फिर भी मैं आपको पूरी बात बताने के साथ ही पन्ने में प्रमुख बातों को लिखकर दे रही हूं। एक महिला अफसर होने के नाते आप महिला का दर्द समझ सकती हैं, मेरी बेटी को बचा लीजिए।

कानपुर के बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के बगाही की रहने वाली समीरुल निशा की बेटी हिना खान 2013 को नौकरी करने मुंबई गई थी। वहीं एक अफगानिस्तानी लड़के ने प्रेम प्रसंग में फंसाकर उससे शादी कर ली। शादी के बाद लड़का उसे लेकर अफगानिस्तान चला गया था। अब बेटी को बेचने और बंधक बनाकर मारपीट करने की खबर मिली है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...