मोहर्रम पर जिस जगह लगे थे पाकिस्तान के समर्थन में नारे उसी जगह युवक ने तिरंगा लहराकर लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे, देश विरोधियों को दिया जवाब; देखे विडियो। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, August 23, 2021

मोहर्रम पर जिस जगह लगे थे पाकिस्तान के समर्थन में नारे उसी जगह युवक ने तिरंगा लहराकर लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे, देश विरोधियों को दिया जवाब; देखे विडियो।

मोहर्रम पर जिस जगह लगे थे पाकिस्तान के समर्थन में नारे उसी जगह युवक ने तिरंगा लहराकर लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे, देश विरोधियों को दिया जवाब।

मोहर्रम पर जिस जगह लगे थे पाकिस्तान के समर्थन में नारे उसी जगह युवक ने तिरंगा लहराकर लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे, देश विरोधियों को दिया जवाब; देखे विडियो।

उज्जैन में देश विरोधी नारे लगाने वालों को एक युवक ने करारा जवाब दिया है। मोहर्रम पर जिस जगह पर पाकिस्तान के समर्थन में नारे बाजी की गई थी, रविवार को उसी जगह पर उज्जैन के युवक अनिल धर्मे ने जाकर तिरंग लहराया। वंदे मातरम और भारत माता की जयकार लगाते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इस दौरान कुछ और लोग भी पहुंच गए और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। धर्मे के तिरंगा लहराने और नारे लगाने का विडियो कुछ लोगों ने बना लिया। अनिल धर्मे ने बताया कि मोहर्रम पर इमामबाड़े के सामने भारत विरोधी नारेबाजी के विरोध में मैंने यह सांकेतिक विरोध किया है, मैं वहां अकेला ही गया था। मोहर्रम के पर्व पर जो हुआ वह गलत था, कानून के दायरे में रहकर इसका विरोध करना जरूरी है। मैंने तिरंगा लहराकर भारत का विरोध करने वालों को जवाब दिया है। पाकिस्तान का समर्थन करने वालों पर सरकार को कड़ी कार्रवाई करना चाहिए।


पाकिस्तान प्रेमियों के खिलाफ बयान देने वाले संत अतुलेशानंद सरस्वती ने आरोप लगाया की उज्जैन और मालवा को आतंक का गढ़ बनाने की साजिश रची जा रही है, इसकी जांच होना चाहिए। मोहर्रम पर पाकिस्तान समर्थन में नारेबाजी करने और इसके बाद सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालना इस बात के साफ संकेत हैं कि पाकिस्तान प्रेमियों के हौसले कितने बुलंद हैं। उन्होंने वीडियो जारी कर आरोप लगाते हुए कहा कि पाकिस्तान के विरोध में बोलने पर मुझे जान से मारने की धमकियां मिलना फिर शुरू हो गई हैं।


मुहर्रम पर 19 अगस्त की देर रात भीड़ बढ़ गई और सैकड़ों लोग इकट्‌ठा हो गए और नारेबाजी करने लगे। युवकों ने देशविरोधी नारेबाजी की थी। जीवाजीगंज क्षेत्र की इस घटना के बाद पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपी युवकों की पहचान कर गिरफ्तारियां की है। मामले में अब तक 16 आरोपियों को चिन्हित किया जा चुका है। 10 की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसमें से 7 को जेल तो 3 को रिमांड पर लिया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...