रायसेन/सिलवानी, परंपरागत गीत के साथ गले लग कर दी कजलियों पर्व की शुभकामनाएं। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, August 23, 2021

रायसेन/सिलवानी, परंपरागत गीत के साथ गले लग कर दी कजलियों पर्व की शुभकामनाएं।

परंपरागत गीत के साथ गले लग कर दी कजलियों पर्व की शुभकामनाएं।

रायसेन/सिलवानी, परंपरागत गीत के साथ गले लग कर दी कजलियों पर्व की शुभकामनाएं।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। सिलवानी नगर के राम मंदिर मे परंपरागत रूप से गीत के साथ रक्षाबंधन के दूसरे दिन कजलियो का पर्व मनाया गया। इस दौरान लोग गले मिले व पर्व की शुभकामनाओं का आदान प्रदान किया। दोपहर के समय घरो मे बोई गई कजलियो का अनौपचारिक चल समारोह निकाला गया। सिर पर कजलियों को रख कर बेगम नदी पर पहुंच कर विसर्जन किया गया। विसर्जन पश्चात तय परंपरा के अनुसार जमुनिया पुरा स्थित श्रीराम जानकी मंदिर मे देवी देवताओं के दर्शन पश्चात मिलन का सिलसिला प्रारंभ हुआ। लोगो के द्वारा एक दूसरे के गले लग कर जाने-अनजाने बीते दिनो हुई गलतियों के लिए क्षमा मांगी। तथा सहयोग का आग्रह किए। छोटो के द्वारा अपनो से बड़़े लोगो के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

रायसेन/सिलवानी, परंपरागत गीत के साथ गले लग कर दी कजलियों पर्व की शुभकामनाएं।

पार्ष्वनाथ जिनालय में चातुर्मास कर रहे मुनि समता सागर महाराज व ऐलक निष्चय सागर महाराज के पास पहुंचकर लोगो के द्वारा दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान नागरिक नगर के अनरय वाले घरो मे भी पहुचे। तथा अनरय की रस्म पूर्ण की। यहां पर भी परिजनो को गले लगाकर पर्व की शुभकामनाए दी। कजलियां पर्व कोलेकर छोटे-छोटे बच्चे अति उत्साहित दिखे। वह भी रंग बिरंगे कपड़े पहन कर अपनी मित्र मंडली के साथ घर-घर पहुचें। तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां पर बच्चे को नगद राशि व उपहार भी दिए गए।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...