रायसेन/बरेली, जन्माष्टमी - भक्ताें ने मंदिराें में रात बारह बजे मनाई जन्म की खुशियां, राधे किशन मंदिर में भक्तों ने लडडू गोपाल को पालने में झुलाया। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, August 31, 2021

रायसेन/बरेली, जन्माष्टमी - भक्ताें ने मंदिराें में रात बारह बजे मनाई जन्म की खुशियां, राधे किशन मंदिर में भक्तों ने लडडू गोपाल को पालने में झुलाया।

जन्माष्टमी - भक्ताें ने मंदिराें में रात बारह बजे मनाई जन्म की खुशियां, राधे किशन मंदिर में भक्तों ने लडडू गोपाल को पालने में झुलाया।

रायसेन/बरेली, जन्माष्टमी - भक्ताें ने मंदिराें में रात बारह बजे मनाई जन्म की खुशियां, राधे किशन मंदिर में भक्तों ने लडडू गोपाल को पालने में झुलाया।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। नगर सहित जिले में साेमवार काे भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्याेहार मनाया गया। मंदिराें और घराें में विशेष कार्यक्रम किए गए। बरेली नगर सहित क्षेत्र में देर रात तक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंदिरों व घरों में भक्ति की गई। रात 12 बजे भगवान के जन्म पर आरती कर महाप्रसादी का वितरण किया गया। भगवान बालमुकंद को झूले झुलाए गए। नगर श्रीजी मंदिर में भगवान बालकिशन का जन्मोत्सव मनाया गया। घरो में बच्चों को श्रीकृष्ण के रूप में सजाकर मटकी फोड़ आदि कार्यक्रम किए गए। घरों में भगवान के पालने सजाए गए।


श्रीजी मंदिर के सामने देर रात आरएसएस के पदाधिकारियों ने बैंड-बाजे बजाकर भगवान का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। जगह-जगह मंदिरों में भगवान कृष्ण की झांकियां बनाई गईं। मंदिरों में रामायण पाठ का आयोजन भी किया गया। घराें में भी झांकियां बनाकर त्याेहार मनाया गया। घरों में भगवान कृष्ण के छाया चित्र लगाकर उनके पूजन अर्चना की गई और प्रसाद का वितरण किया गया। हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की जय घोस से कालोनियां गूंजमय रही।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...