रायसेन/बरेली, सटोरियों से परेशान होकर मकान बेचने का लिया निर्णय। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, August 28, 2021

रायसेन/बरेली, सटोरियों से परेशान होकर मकान बेचने का लिया निर्णय।

सटोरियों से परेशान होकर मकान बेचने का लिया निर्णय।

रायसेन/बरेली, सटोरियों से परेशान होकर मकान बेचने का लिया निर्णय।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। शहर में सट्टा खिलाने वालों की कमी नहीं, इन सटोरियों से परेशान होकर पावर हाउस के पीछे निवासरत संजीव थापक ने अपने मकान के ऊपर एक बोर्ड लगाकर उसमें लिखा है कि सटोरियों के अत्याचारों से परेशान होकर मैं मकान बेचना चाहता हूं, मकान क्रय करने वाले संपर्क करें। वर्तमान में बरेली में पदस्थ थाना प्रभारी अमरीश बोहरे ने गिने-चुने 3 सटोरियों को बुलाया था और उन्हें चेतावनी दी थी कि अगर सट्टा लिखा गया तो मुझसे बुरा कोई नहीं होगा, लेकिन थाना प्रभारी महोदय यह भूल गए की जिनहे थाना प्रभारी ने बुलाया था वह तो सिर्फ मोहरा थे। असली खिलाड़ी तो बरेली में आज भी सट्टा खिला रहे हैं और खुले आम सट्टा भी ले रहे हैं और छोटे-मोटे पुलिस वालों को हफ्ता भी दे रहे हैं। जिन कमीशन एजेंटों को थाना प्रभारी ने बुलाया था उन्होंने सट्टा पूरी तरह से बंद कर दिया है। लेकिन बड़े सट्टा खिलाने वाले जिनके तार इंदौर-भोपाल-पिपरिया से जुड़े हुए हैं, लाखों रुपए का प्रतिदिन सट्टा ले रहे हैं और उसे कमीशन के तौर पर बाहर उतार भी रहे हैं। बड़े सट्टा खिलाने वालों की गिरेबान तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंचते, क्योंकि पुलिस तक इनके द्वारा भारी भरकम राशि पहुंचाई जा रही है। एडवोकेट संजीव थापक ने अपने मकान के ऊपर मकान विक्रय करने के लिए बोर्ड लगा रखा है, उसके मोहल्ले में भी खुलेआम सट्टा लिया जा रहा है और सटोरियों के जमावड़े आसपास वहां लगे रहने के कारण उसने मकान बेचने का निर्णय लिया है। इस बात की जानकारी बरेली पुलिस को होने के बाद भी पुलिस के द्वारा उस इलाके में कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...