रायसेन/बरेली, सडकों पर भटक रही गाय हो रहीं दुर्घटना का शिकार, गौसेवा के नाम पर जनप्रतिनिधि सेक रहे राजनैतिक रोटियां। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, August 5, 2021

रायसेन/बरेली, सडकों पर भटक रही गाय हो रहीं दुर्घटना का शिकार, गौसेवा के नाम पर जनप्रतिनिधि सेक रहे राजनैतिक रोटियां।

सडकों पर भटक रही गाय हो रहीं दुर्घटना का शिकार, गौसेवा के नाम पर जनप्रतिनिधि सेक रहे राजनैतिक रोटियां।

रायसेन/बरेली, सडकों पर भटक रही गाय हो रहीं दुर्घटना का शिकार, गौसेवा के नाम पर जनप्रतिनिधि सेक रहे राजनैतिक रोटियां।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। गाय सेवा के नाम पर और गौशाला के नाम पर राजनैतिक रोटियां सेक रहे पूर्व और वर्तमान जनप्रतिनिधियों को वर्तमान में यह ज्ञात नही कि गौमाता सडक पर मर रही है या दुर्घटना का शिकार हो रही है। हालात वर्तमान में यह हैं कि राष्टीय राजमार्ग हो या पिपरिया मार्ग सभी जगह झुण्ड के रूप में गाय बैठी देखी जा रही हैं। इन गाय के झुण्ड के पास से निकलने वाले वाहन गाय को अपना शिकर भी बना रहे हैं ।पिपरिया मार्ग पर इनोवा वाहन ने गाय को टक्कर मार कर घसीटा जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। 18 घंटे तक गाय सडक के पास मरी पडी रही, उस गाय के पास बेजुबान गाय एकत्रित खडी रहीं लेकिन किसी ने भी उस वाहन चालक को पकडने की कोशिस नही की।


वर्तमान में इस वर्षाकाल ऋतु में ब्रिज के नीचे गायों ने अपना आशियाना बना लिया है। वहीं पुल-पुलियाओं के ऊपर और सडकों पर सैंकडों गाय बैठी देखी जा रही हैं। इन गायों में कई जख्मी और बीमार गाय भी हैं, जिनका ईलाज नही हो पा रहा है। दूसरी और गौशाला और गाय सेवा के नाम पर झूंठी वाह-वाही जनप्रतिनिधि लूट रहे हैं। नगर प्रशासन भी अपनी आंखे बंद करे बैठा है और गाय दुर्दशा का शिकार हो रही हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...