रायसेन/देवरी, जनपद सीईओ रश्मि चौहान ने देवरी क्षेत्र का किया दौरा, विभिन्न समस्याओं पर लिया संज्ञान। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, August 20, 2021

रायसेन/देवरी, जनपद सीईओ रश्मि चौहान ने देवरी क्षेत्र का किया दौरा, विभिन्न समस्याओं पर लिया संज्ञान।

जनपद सीईओ रश्मि चौहान ने देवरी क्षेत्र का किया दौरा, विभिन्न समस्याओं पर लिया संज्ञान।

रायसेन/देवरी, जनपद सीईओ रश्मि चौहान ने देवरी क्षेत्र का किया दौरा, विभिन्न समस्याओं पर लिया संज्ञान।

घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। जनपद सीईओ रश्मि चौहान हमेशा अच्छे कार्यों के लिए जानी जाती है। इसी के तहत जनपद सीईओ रश्मि चौहान ने ग्राम पंचायत देवरी का भ्रमण किया। जिसमें लोगों से विभिन्न समस्याओं के ऊपर बात की गई। बैठक का आयोजन ग्राम पंचायत देवरी के सभा कक्ष में रखा गया जिसमें देवरी तहसीलदार छोटे गिरी गोस्वामी एवं नगर के गणमान्य व्यक्ति एवं क्षेत्र के सभी पत्रकार बंधु उपस्थित हुए। सभी व्यक्तियों ने जनपद सीईओ को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।

रायसेन/देवरी, जनपद सीईओ रश्मि चौहान ने देवरी क्षेत्र का किया दौरा, विभिन्न समस्याओं पर लिया संज्ञान।

सर्वप्रथम आवारा गायों के प्रति दिन हो रहे एक्सीडेंट के बारे जनपद सीईओ रश्मि चौहान को अवगत कराया गया जिसमें जनपद सीईओ रश्मि चौहान ने संज्ञान लेते हुए सभी गायों को रेडियम बांधने का फैसला लिया और यह कार्य प्रारंभ में भी कर दिया। हिंदू उत्सव समिति के सभी पदाधिकारी एवं केसरिया हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सभी आवारा गायों के गले में लाल कलर की रेडियम बांधी जिससे की प्रति दिन हो रही एक्सीडेंट से गायों की मौतो को कम किया जा सके। सीईओ रश्मि चौहान ने नगर देवरी के बाजार मोहल्ला, श्रीवास्तव मोहल्ला एवं अन्य मोहल्लों का दौरा किया जिसमें सीईओ रश्मि चौहान ने सचिव यशवंत लोधी को नगर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने को कहा।

रायसेन/देवरी, जनपद सीईओ रश्मि चौहान ने देवरी क्षेत्र का किया दौरा, विभिन्न समस्याओं पर लिया संज्ञान।

सभी लोगों ने जनपद सीईओ रश्मि चौहान को नगर एवं क्षेत्र के अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया जिसको गंभीरता से लेते हुए जनपद सीईओ ने सभी समस्याओं को जल्द से जल्द हल करवाने का आश्वासन सभी लोगों को दिया। बैठक में मुख्य रूप से जनपद सीईओ रश्मि चौहान, देवरी तहसीलदार छोटे गिरी गोस्वामी, शिक्षक राघवेंद्र शर्मा, सांसद प्रतिनिधि यशपाल राजपूत, देवरी उपसरपंच मनोज सोनी, देवरी सचिव यशवंत लोधी, हिंदू उत्सव समिति एवं वरिष्ठ पत्रकार अवधेश गुप्ता, केसरिया हिंदू वाहिनी के संभाग अध्यक्ष शिव नारायण दुबे, पत्रकार नीरज श्रीवास्तव, पत्रकार कमल राणा, भाजपा मीडिया प्रभारी ऋषभ जैन, अंकित रघुवंशी, भाजपा युवा नेता पंकज चौरसिया एवं आदि लोग उपस्थित रहे है।

रायसेन/देवरी, जनपद सीईओ रश्मि चौहान ने देवरी क्षेत्र का किया दौरा, विभिन्न समस्याओं पर लिया संज्ञान।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...