रायसेन/बरेली, लाखों रुपए सौंदर्यकरण के नाम पर किए गए खर्च, परिणाम जीरो बटा सन्नाटा, स्कूल के मैदान पर वाहनों का कब्जा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, August 18, 2021

रायसेन/बरेली, लाखों रुपए सौंदर्यकरण के नाम पर किए गए खर्च, परिणाम जीरो बटा सन्नाटा, स्कूल के मैदान पर वाहनों का कब्जा।

लाखों रुपए सौंदर्यकरण के नाम पर किए गए खर्च, परिणाम जीरो बटा सन्नाटा, स्कूल के मैदान पर वाहनों का कब्जा।

रायसेन/बरेली, लाखों रुपए सौंदर्यकरण के नाम पर किए गए खर्च, परिणाम जीरो बटा सन्नाटा, स्कूल के मैदान पर वाहनों का कब्जा।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। बरेली हायर सेकेंडरी स्कूल का मैदान, दशहरा मैदान और हॉकी मैदान के नाम से भी संबोधित किया जाता है। इस मैदान पर लगभग 3 वर्ष पहले नगर परिषद बरेली के जनप्रतिनिधियों ने नगर परिषद के माध्यम से लगभग 50 लाख रुपए से भी अधिक सौंदर्यीकरण के नाम पर खर्च किए थे। इस राशि से मैदान के तीन तरफ फुटपाथ निर्माण कराया गया जो अब पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होता जा रहा है। वही मैदान के दो चबूतरो के ऊपर बनाए गए दो लोहे के शेड जो पूरे भी नहीं बनाए गए।


अब मैदान के हालात यह है कि मैदान के मुख्य द्वार का एक दरवाजा लगा हुआ है और एक वहां से गायब है। दूसरी और मैदान के मुख्य द्वार पर ट्रैक्टर और अन्य वाहन खड़े रहने के कारण मैदान दल-दल में तब्दील होता जा रहा है। इस मैदान की दशा और दिशा सुधारने का कोई भी प्रयास नहीं कर पा रहा है। लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी मैदान का दुर्भाग्य है कि वहां पर सुधार ना हो सका। मैदान सौंदर्यीकरण के नाम पर लाखों रुपए खर्च किए गए, अगर जांच जाती है तो लंबा घोटाला उजागर हो सकता है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...