Post Top Ad
Friday, August 20, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन/बरेली, देश में आधुनिक क्रांति के साथ पंचायती राज के गठन के जनक थे राजीव गांधी - देवेंद्र सिंह पटेल।
रायसेन/बरेली, देश में आधुनिक क्रांति के साथ पंचायती राज के गठन के जनक थे राजीव गांधी - देवेंद्र सिंह पटेल।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी आज हमारे बीच में नहीं रहे मगर उनके सिद्धांत, उनके विचार, उनकी नीति आज भी हमारे विचारों में केंद्रित है। आज उनका 77वां जन्मदिवस है, उनके जयंती के उपलक्ष में क्षेत्र के विधायक देवेंद्र सिंह पटेल ने राजीव गांधी पर अपने विचार रखते हुए मीडिया को बताया कि वास्तव में राजीव गांधी ऐसे नेता थे जो जनता से सीधे जुड़े हुए थे।
उनका जनता से सीधा जुड़ाव था, आज जो देश में सूचना क्रांति आई है वह स्वर्गीय राजीव गांधी जी की देन है। वह हमेशा धर्म को आगे लेकर चलते थे, उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर की आधारशिला रखी जो आज परिलक्षित हो सकी। आज वह हमारे बीच नहीं हैं लेकिन मैं और मेरी कांग्रेस पार्टी पूरी श्रद्धा भाव से उन्हें भावपूर्ण श्रद्धा सुमन अर्पित करती है। कांग्रेस नेता कन्हैयालाल तिवारी ने भी राजीव गांधी के प्रति अपने विचार रखे और उन्हें देश का मजबूत नेता बताया, वह सर्वहारा वर्ग नेता रहे थे।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव पालीवाल ने भी उन्हें आदर्शवादी और सच्चा जनसेवक और निर्माणकर्ता नेता बताया। युवा नेता राहुल रघुवंशी ने बताया कि वह ऐसे नेता थे जो हमेशा युवाओं की सोचते थे, उनकी खेल के प्रति देश को आगे ले जाने की सोच थी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, नगर कांग्रेस कमेटी एवं अन्य संगठनों ने राजीव गांधी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com






No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद