भाजपा मंडल अध्यक्ष की महिला ने बीच सड़क पर की जमकर पिटाई, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने एक कार्यकर्ता से नौकरी के नाम पर ऐंठे थे 1 लाख 75 हजार रुपए; देखे विडियो। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, September 3, 2021

भाजपा मंडल अध्यक्ष की महिला ने बीच सड़क पर की जमकर पिटाई, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने एक कार्यकर्ता से नौकरी के नाम पर ऐंठे थे 1 लाख 75 हजार रुपए; देखे विडियो।

भाजपा मंडल अध्यक्ष की महिला ने बीच सड़क पर की जमकर पिटाई, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने एक कार्यकर्ता से नौकरी के नाम पर ऐंठे थे 1 लाख 75 हजार रुपए।

भाजपा मंडल अध्यक्ष की महिला ने बीच सड़क पर की जमकर पिटाई, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने एक कार्यकर्ता से नौकरी के नाम पर ऐंठे थे 1 लाख 75 हजार रुपए; देखे विडियो।

बाराबंकी में एक भाजपा नेता पर अपने ही पार्टी के कार्यकर्ता से नौकरी दिलाने के नाम पर वसूली करने का आरोप लगा है। वहीं काफी दिन बीत जाने पर जब पीड़ित परिवार ने बीजेपी नेता से अपना पैसा वापस मांगना शुरू किया तो वह उन लोगों को टालने लगा। करीब डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी जब पैसे वापस नहीं किये तो बीजेपी नेता की इस करतूत पर कार्यकर्ता की मां बौखला गयी, उसने उसकी बीच सड़क पर जमकर पिटाई कर दी। बीजेपी नेता की पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो गया है। पूरा मामला बाराबंकी के त्रिवेदीगंज ब्लॉक क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। जहां पर बीच सड़क पर त्रिवेदीगंज के मंडल अध्यक्ष उत्तम वर्मा की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक दलित महिला मंडल अध्यक्ष की पिटाई करती नजर आ रही है। आरोप है मंडल अध्यक्ष ने करीब डेढ़ साल पहले महिला के लड़के की सरकारी नौकरी कस्तूरबा विद्यालय में दिलाने के नाम पर एक लाख 75 हजार रुपए की ठगी की थी।


लगातार महिला प्यारा देवी और उसका बेटा मुकेश गैतम मंडल अध्यक्ष से अपना पैसा वापस देने की बात कर रहे थे। जिसका एक ऑडियो भी वायरल हुआ। जिसके बाद मंडल अध्यक्ष ने महिला को चेक काट कर दिया, लेकिन खाते में पैसा न होने की वजह से चेक बाउंस हो गया। इसी को लेकर महिला बार-बार मंडल अध्यक्ष से पैसा वापस करने की बात कर रही थी। इसी बीच महिला और मंडल अध्यक्ष की हाथापाई हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला ने इसकी शिकायत स्थानीय थाने पर की है, जिसके बाद बाराबंकी बीजेपी खेमे में खलबली मच गई है। वहीं इससे पहले पीड़ित मुकेश गौतम ने इस मामले की जानकारी बाराबंकी के जिला अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव को भी दी थी। जिसमें उन्होंने भी अपने मंडल अध्यक्ष को खरी-खोटी सुनाते हुए कहा था कि यह बहुत बड़ा बेईमान है।

इस मामले में पीड़ित महिला का कहना है कि बीजेपी के राज में ही भाजपा कार्यकर्ताों की सुनवाई नहीं हो रही। उसकी ही पार्टी के नेता अपने कार्यकर्ताओं से वसूली कर रहे हैं और उन्हें कहीं से न्याय नहीं मिल रहा है। महिला का आरोप है कि बीजेपी के त्रिवेदीगंज मंडल अध्यक्ष उत्तर वर्मा ने उसके बेटे की नौकरी कस्तूरबा विद्यालय में चपरासी पद पर लगवाने के लिये एक लाख 75 हजार रुपये की रकम ली थी, जो वह वापस नहीं कर रहा है। वहीं बीजेपी नेता की इस करतूत पर राजनीति भी जमकर गर्म हो गई है। कांग्रेस ने इस पूरे मामले पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है और लिखा है कि नौकरी दिलाने के लिए बाराबंकी भाजपा के मंडल अध्यक्ष उत्तम वर्मा ने पैसा लिया। ना नौकरी दिया, ना पैसा। भाजपा वाले गजब फ्रॉड हैं। वहीं सपा नेता ने कहा कि बीजेपी में महिलाों का कोई सम्मान नहीं है। वह केवल महिला सशक्तीकरण की बात करते हैं। बाकी वहीं महिलाओं का कोई सम्मान नहीं है। बीजेपी में केवल नाम और रंग बदलने की बात होती है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...