10 साल बड़ी भाभी से देवर को हुआ प्यार, गांव में होने लगी चर्चा तो लोकलाज के भय से दोनों ने की आत्महत्या, दोनों के एक ही पेड़ से लटके मिले शव। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, September 21, 2021

10 साल बड़ी भाभी से देवर को हुआ प्यार, गांव में होने लगी चर्चा तो लोकलाज के भय से दोनों ने की आत्महत्या, दोनों के एक ही पेड़ से लटके मिले शव।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

10 साल बड़ी भाभी से देवर को हुआ प्यार, गांव में होने लगी चर्चा तो लोकलाज के भय से दोनों ने की आत्महत्या, दोनों के एक ही पेड़ से लटके मिले शव।

10 साल बड़ी भाभी से देवर को हुआ प्यार, गांव में होने लगी चर्चा तो लोकलाज के भय से दोनों ने की आत्महत्या, दोनों के एक ही पेड़ से लटके मिले शव।

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में युवक और महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों के शव एक ही पेड़ से मंगलवार सुबह लटके मिले। स्थानीय लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला और युवक दोनों सगे देवर-भाभी थे। महिला के दो बच्चे भी हैं। दोनों ने प्रेम प्रसंग के चलते खुदकुशी की है। मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र का है। ग्राम रामपुर निवासी अनीता सिंह (32) सोमवार रात कुछ देर में आने की बात कहकर घर से निकली थी। साथ ही कहा था कि बच्चों का ध्यान रखना, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी नहीं लौटी। परिजन उसे तलाश करते रहे, पर पता नहीं चला। इस बीच मंगलवार सुबह गांव के ही एक युवक ने अनीता और उसके देवर शिवा सिंह (22) का शव महुआ के पेड़ से लटका देखा। इसकी जानकारी उसने परिजनों को दी। देवर शिवा सिंह से अनीता उम्र में 10 साल बड़ी थी। उसके दो बच्चे भी हैं। इसके बाद भी दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चलता रहा। बताया जा रहा है कि गांव में भी इसकी चर्चा होने लगी थी। इसकी जानकारी परिजनों को भी लग गई थी। ऐसे में आशंका है कि लोकलाज के भय से दोनों ने जान दे दी। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया और पूछताछ में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई होगी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...