Post Top Ad
Wednesday, September 1, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
राजनीति
मुख्यमंत्री ने ओबीसी आरक्षण पर किया बड़ा ऐलान, 27 फीसदी आरक्षण के साथ होंगी नई भर्तियां।
मुख्यमंत्री ने ओबीसी आरक्षण पर किया बड़ा ऐलान, 27 फीसदी आरक्षण के साथ होंगी नई भर्तियां।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे।
ओबीसी आरक्षण मामले में छिड़े सियासी संग्राम के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है कि मध्य प्रदेश में नई भर्तियां 27 फीसदी आरक्षण के साथ की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी का ओबीसी पर दृढ़ स्पष्ट मत है कि ओबीसी को आरक्षण मिलना ही चाहिए। बेहतर से बेहतर पैरवी कैसे हो सकती है, इसको लेकर कोशिश कर रहे हैं। जरूरत पड़ने पर दिल्ली से भी वकील बुलवाएंगे। आपको बता दें तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने ओबीसी आरक्षण 14 प्रतिशत से बढ़ा 27 फीसदी कर दिया था। जिसके विरोध में कई लोगों ने हाईकोर्ट में जनहित याचिकाएं दाखिल की। याचिका की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने बढ़े हुए आरक्षण पर रोक लगाते हुए 14 फीसदी के हिसाब से ही भर्ती करने का अंतरिम आदेश जारी किया था। राज्य में एक लोकसभा सीट सहित 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव से पहले आए होईकोर्ट के अंतरिम आदेश ने सूबे की सियासत को गरमा दिया। फैसले के बाद कांग्रेस सूबे की बीजेपी सरकार पर लगातार हमलावर है। कांग्रेस ने बीजेपी पर ओबीसी विरोधी होने का आरोप लगाया था।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
Share This
About Ghatak reporter
राजनीति
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश,
राजनीति
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद