ससुर को भतीजे की पत्नी से हुआ प्यार तो दोनों गांव छोड़कर भागे, 4 महीने बाद गांव वापस आकर दोनों ने की आत्महत्या, ससुर-बहू की प्रेम कहानी का हुआ अंत। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, September 4, 2021

ससुर को भतीजे की पत्नी से हुआ प्यार तो दोनों गांव छोड़कर भागे, 4 महीने बाद गांव वापस आकर दोनों ने की आत्महत्या, ससुर-बहू की प्रेम कहानी का हुआ अंत।

ससुर को भतीजे की पत्नी से हुआ प्यार तो दोनों गांव छोड़कर भागे, 4 महीने बाद गांव वापस आकर दोनों ने की आत्महत्या, ससुर-बहू की प्रेम कहानी का हुआ अंत।

ससुर को भतीजे की पत्नी से हुआ प्यार तो दोनों गांव छोड़कर भागे, 4 महीने बाद गांव वापस आकर दोनों ने की आत्महत्या, ससुर-बहू की प्रेम कहानी का हुआ अंत।

बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र के कनेरी में शुक्रवार के दिन एक पेड़ पर ससुर और उसकी बहू की फांसी पर झूलती लाशें मिली। यह देखकर ग्रामीणों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने लाश को पेड़ से उतार कर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच प्रेम संबंध की बात सामने आ रही है। इस वजह से दोनों ही पिछले 4 महीनों से अपने गांव से गायब चल रहे थे। सबसे अहम बात की दोनों ने खुदकुशी करने के लिए भी इसी गांव को चुना और यहां आकर फांसी लगा ली। जानकारी के अनुसार, खेलू राम केवट (50) और उसके भतीजे की पत्नी गीता (35) के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। खेलूराम किसान था और इसी गांव में खेती करता था। उसके भतीजे का परिवार भी यहीं रहता था। इनकी प्रेम कहानी का परिवार में पता चल गया था। लिहाजा दोनों ने घर से भागने का फैसला किया। मार्च में एक दिन ससुर-बहू घर से गायब हो गए थे। इसके बाद से ही दोनों का पता नहीं था। पुलिस ने घरवालों से पूछताछ की तो परिजनों ने कहा कि उनके रिश्ते का पता चलने के बाद परिवार में भी बहुत तनाव हुआ था। दोनों को समझाइश भी दी गई थी, लेकिन वे नहीं माने और गांव छोड़कर चले गए। परिजनों और पुलिस फिलहाल यह मान रही है कि शर्म और आत्मग्लानि के कारण दोनों ने आत्महत्या कर ली होगी। मौके से कोई सुसाइड नोट या किसी तरह का और सामान नहीं मिला है। चकरभाठा थाना प्रभारी ने बताया की गीता के दो छोटे-छोटे बच्चे (लड़के) है। एक 6 साल का वहीं दूसरा 4 साल का है। गीता का पति मानसिक रूप से कमजोर है। अक्सर उसे मिर्गी के दौरे पड़ा करते थे। वह खेतों में मजदूरी करता था। खेलू राम भी खेती किसानी का काम करता था। उसके 5 बड़े-बड़े बच्चे है। कई साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। गांव वालों के मुताबिक खेलूराम अपने भतीजे के परिवार की मदद करता रहता था। इसी दौरान उसका गीता से संबंध बना।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...