हनीट्रैप में फंसे भाजपा नेता, पद से दिया इस्तीफा, फेसबुक मैसेंजर पर महिला के साथ न्यूड वीडियो, कांग्रेस ने किया वार, कहा - सत्ता के नशे में चूर भाजपा किस दिशा में जा रही। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, September 21, 2021

हनीट्रैप में फंसे भाजपा नेता, पद से दिया इस्तीफा, फेसबुक मैसेंजर पर महिला के साथ न्यूड वीडियो, कांग्रेस ने किया वार, कहा - सत्ता के नशे में चूर भाजपा किस दिशा में जा रही।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

हनीट्रैप में फंसे भाजपा नेता, पद से दिया इस्तीफा, फेसबुक मैसेंजर पर महिला के साथ न्यूड वीडियो, कांग्रेस ने किया वार, कहा - सत्ता के नशे में चूर भाजपा किस दिशा में जा रही।

हनीट्रैप में फंसे भाजपा नेता, पद से दिया इस्तीफा, फेसबुक मैसेंजर पर महिला के साथ न्यूड वीडियो, कांग्रेस ने किया वार, कहा - सत्ता के नशे में चूर भाजपा किस दिशा में जा रही।

मध्यप्रदेश के होशंगाबाद के भाजपा जिला उपाध्यक्ष जय प्रकाश माहेश्वरी हनीट्रैप में फंस गए हैं। माहेश्वरी के 1.14 मिनट और 27 सेकेंड के दो वीडियो सामने आए है। इसमें जय प्रकाश वीडियो कॉलिंग में एक युवती के साथ अश्लील बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा किस दिशा में जा रही है। इधर, जय प्रकाश माहेश्वरी ने कहा कि मुझे बदनाम करने की साजिश है। वीडियो एडिट किया गया। मैंने और मेरे साथी ने साइबर सेल और एसपी होशंगाबाद को शिकायत की है। साथ ही उपाध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दिया है। जय प्रकाश माहेश्वरी का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष माधव अग्रवाल कुछ भी कहने से बच रहे हैं। जयप्रकाश माहेश्वरी के पिता रामचंद्र माहेश्वरी मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में वे माधव अग्रवाल की जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष हैं। वही मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा का कहना है कि हमारे पास यह वीडियो है, लेकिन मर्यादा और नैतिकता के नाते हम उसे पोस्ट नहीं कर रहे हैं। आखिर सत्ता के नशे में चूर बीजेपी किस दिशा में जा रही है।

हनीट्रैप में फंसे भाजपा नेता, पद से दिया इस्तीफा, फेसबुक मैसेंजर पर महिला के साथ न्यूड वीडियो, कांग्रेस ने किया वार, कहा - सत्ता के नशे में चूर भाजपा किस दिशा में जा रही।

वही जय प्रकाश माहेश्वरी का कहना है कि 4 महीने पहले एक युवती का फेसबुक मैसेंजर पर वीडियो कॉल आया था। मुझसे उसने अश्लील बात की थी। मैंने उसे ब्लॉक कर दिया था और सोहागपुर थाने में शिकायत की थी। अब उसने सोहागपुर के संदीप तिवारी की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर वीडियो वायरल किया। माहेश्वरी ने कहा कि पैसे की मांग के लिए ब्लैकमेल किया गया। मैंने और संदीप तिवारी ने एसपी होशंगाबाद को लिखित शिकायत कर जांच की मांग की है। मैं भाजपा का समर्पित कार्यकर्ता हूं। भाजपा पार्टी की प्रतिष्ठा को मेरे कारण कोई नुकसान न हो इसलिए मैं जिला उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं।

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र फौजदार ने कहा कि सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन में आने वाले व्यक्ति का चरित्र दूध की तरह साफ होना चाहिए। अगर व्यक्ति का चरित्र ही खराब है तो समाज के लिए अच्छा काम कर पाएगा। वीडियो मैंने देखा है। मैं एसपी से इसकी निष्पक्ष जांच की मांग करता हूं। अगर किसी ने आमजन को भ्रमित करने के लिए वीडियो बनाया है, तो उस पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...