Post Top Ad
Wednesday, September 1, 2021
Home
इन्दौर
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
इंदौर सहित पूरे मध्यप्रदेश में हो रही मॉब लिचिंग की घटनाओं के खिलाफ राजनीतिक दलों और ट्रेड यूनियनों के नेताओं ने अधिकारियों से की मुलाकात।
इंदौर सहित पूरे मध्यप्रदेश में हो रही मॉब लिचिंग की घटनाओं के खिलाफ राजनीतिक दलों और ट्रेड यूनियनों के नेताओं ने अधिकारियों से की मुलाकात।
घातक रिपोर्टर नेटवर्क, इंदौर।
इंदौर। लगातार हो रही माबलिचिंग की घटनाओं को लेकर इंदौर के विभिन्न राजनीतिक दलों और ट्रेड यूनियनों के नेताओं ने इंदौर आईजी और संभाग आयुक्त से मुलाकात की तथा उन्हें ज्ञापन देकर मांग की कि सरकारी संरक्षण में हो रही कानून विरोधी इन हरकतों को सख्क्ति से रोके और लोगों पर की जा रही कार्रवाई तथा सांप्रदायिकता भड़काने वाले असामाजिक तत्वों को दी जा रही छूट को रोके, अन्यथा शांति का टापू कहलाने वाला मालवा कभी भी सांप्रदायिक हिंसा का शिकार हो सकता है। कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, सोशलिस्ट पार्टी, आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी, इंटक, सीटू, एटक, एचएमएस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों एवं ट्रेड यूनियनों के कार्यकर्ता सुबह आईजी कार्यालय पहुंचे तथा वहां उन्होंने ज्ञापन देकर मालवा अंचल सहित पूरे मध्यप्रदेश में हो रही मॉब लिचिंग की घटनाओं पर आक्रोश जताया तथा मांग की कि इन सांप्रदायिक घटनाओं को तत्काल रोका जाए। पुलिस द्वारा बाणगंगा इलाके में चूड़ी वाले के साथ हुई हरकतों पर की गई कार्यवाही पर भी संगठनों ने रोष जताते हुए कहा कि पुलिस पक्षपातपूर्ण कार्यवाही कर रही है। तथा फरियादी को ही आरोपी बनाने और मनगढ़ंत धाराएं लगाने का काम कर रही है। जबकि जो मूल आरोपी है वे अभी तक फरार चल रहे हैं।
इसी तरह की घटनाएं उज्जैन, देवास, रीवा, सतना, महिदपुर, हाटपिपलिया आदि जगहों पर भी हुई है। जिन पर की गई कार्यवाही सरकार और प्रशासन में अविश्वास पैदा कर रही है। इसी तरह का ज्ञापन संभाग आयुक्त इंदौर को भी दिया गया है। तथा उनसे भी ऐसी घटनाएं रोकने और प्रशासन द्वारा वैधानिक रूप से कार्रवाई किए जाने तथा असामाजिक तत्वों पर रोक लगाने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद कल्याण जैन, श्याम सुंदर यादव, रूद्रपाल यादव, रामस्वरूप मंत्री, सोहनलाल शिंदे, कैलाश लिम्बोदिया, हरिओम सूर्यवशी, सत्यनारायण वर्मा, सीएल स्रावण, माता प्रसाद मौर्य, केके मारोत, अकबर एहमद, देवेंद्र सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में गैर भाजपाई दलों और ट्रेड यूनियनों के कार्यकर्ता शरीक थे।
गौरतलब है कि गत दिनों इन संगठनों की हुई बैठक में निर्णय लिया गया है कि मॉब लिचिंग जैसी घटना को रोकने के लिए तथा सांप्रदायिक सद्भाव बनाने के लिए 1 सप्ताह तक इंदौर में अभियान चलाया जाए और 7 सितंबर को इंदौर में बड़ा सद्भावना सम्मेलन आयोजित किया जाए। इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए माकपा नेता सुभाषिनी अली तथा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी 7 सितंबर को इंदौर आएंगे।
Tags
# इन्दौर
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
Share This
About Ghatak reporter
राजनीति
Labels:
इन्दौर,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद