Post Top Ad
Wednesday, September 1, 2021
Home
इन्दौर
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
लव जिहाद की शंका में रात में हिंदूवादियो ने घेरा थाना, लड़की को तीन दिन से रखा हुआ था किराए के मकान में, युवक के पास हैं तीन आधार कार्ड।
लव जिहाद की शंका में रात में हिंदूवादियो ने घेरा थाना, लड़की को तीन दिन से रखा हुआ था किराए के मकान में, युवक के पास हैं तीन आधार कार्ड।
आजादनगर इलाके में लव जिहाद की शंका के मामले में मंगलवार देर रात हिंदूवादी लोगों ने एक युवक को पकड़ा है। आरोपी सतवास इलाके से एक लड़की को लेकर आया हुआ था, जिसे तीन दिन से किराए के घर में रखा गया था। हिंदूवादी नेताओं के मुताबिक युवक के पास से दो आधार कार्ड मिले है। एक अन्य आधार कार्ड उसने सतवास में होने की बात कही है, पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है। टीआई इंद्रेश त्रिपाठी के मुताबिक उन्हें बजरंग दल के जिला संयोजक ने सूचना दी कि मूसाखेड़ी इलाके में 17 वर्षीय लड़का निवासी सतवास ने एक लड़की को 3 दिन से रख रखा है। इस मामले में संगठन के लोगो ने उसे पकड़ा ओर उससे पूछताछ की, नाबालिक सतवास इलाके का रहने वाला है। उसने बताया कि वह बालिक लड़की को वही से इंदौर लेकर आया था ओर यहां अपने परिचित दोस्त की मदद से रूका हुआ था। पुलिस के मुताबिक यहां से आरोपी के पास से एक आधार कार्ड मिला है और दो आधार कार्ड घर पर होने की बात कही है। इसमें उसका नाम एक ही है। लेकिन उसमें सरनेम अलग-अलग लिखे है इस मामले में जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक एक आधार कार्ड इंदौर और दो सतवास के नाम से बना हुआ है। पुलिस ने मामले में सतवास पुलिस से संपर्क कर लड़की की गुमशुदगी की जानकारी निकाली है। रात में इस मामले में बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोगों ने थाने का घेराव भी किया था।
मामले में पुलिस ने जांच की तो पता चला कि लड़की बालिक है। जो तीन दिन पहले इंदौर आ गई। इस मामले में लड़की के परिवार के लोगों से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि सभी बड़े पापा की तबियत खराब होने के कारण वहीं लोग वहीं पर जुटे हुए थे। इस कारण उन्हें इसकी काई जानकारी नहीं है। मामले में सतवास पुलिस उसे लेने इंदौर आ रही है।
Tags
# इन्दौर
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
इन्दौर,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद