भाजपा सांसद की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर दी पिटाई, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद को दौड़ा-दौड़कर पीटा, जन आरोग्य मेले में गए थे सांसद, संसद ने कहा - पहले से कर राखी थी प्लानिंग; देखे विडियो। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, September 25, 2021

भाजपा सांसद की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर दी पिटाई, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद को दौड़ा-दौड़कर पीटा, जन आरोग्य मेले में गए थे सांसद, संसद ने कहा - पहले से कर राखी थी प्लानिंग; देखे विडियो।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

भाजपा सांसद की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर दी पिटाई, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद को दौड़ा-दौड़कर पीटा, जन आरोग्य मेले में गए थे सांसद, संसद ने कहा - पहले से कर राखी थी प्लानिंग।

भाजपा सांसद की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर दी पिटाई, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद को दौड़ा-दौड़कर पीटा, जन आरोग्य मेले में गए थे सांसद, संसद ने कहा - पहले से कर राखी थी प्लानिंग; देखे विडियो।

उत्तरप्रदेश। प्रतापगढ़ में भाजपा सांसद काे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लात-घूंसों से पीट दिया। रविवार दोपहर को भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता रामपुर विधानसभा के सांगीपुर ब्लॉक में जन आरोग्य मेले में आए थे। इसी मेले में कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी और उनकी विधायक बेटी आराधना मिश्रा भी पहुंची थीं। दरअसल, सांसद जब समर्थकों के साथ वहां पहुंचे तो कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ किसी बात पर झड़प हो गई। मामला अचानक से बढ़ गया। देखते ही देखते कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रमोद तिवारी के सामने ही हॉल के अंदर भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता को लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। वह जान बचाने के लिए दौड़ने लगे। सुरक्षा गार्डों ने किसी तरह से उन्हें बचाया और बाहर लेकर आए। वह लंगड़ाते हुए कार तक गए। तभी उनके साथी को कांग्रेस ने पकड़ लिया। फिर बीच सड़क उसकी भी पिटाई की, बाद में पुलिस फोर्स ने सभी को खदेड़ा।


भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता ने बताया कि सांगीपुर ब्लॉक में कार्यक्रम था। मैं मंच पर जा रहा था। पहले से प्लानिंग कर 50 से 60 लोग बैठे थे। वहां पर इंस्पेक्टर सांगीपुर के साथ मारपीट की जा रही थी। मैंने रोका तो मेरे ऊपर अटैक कर दिया। सुरक्षा कर्मियों ने मुझे खींचकर बचाया। जिसमें मेरे भी चोट लग गई। मेरी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी गई, दौड़ा-दौड़ाकर थानेदार को मारा गया।

भाजपा सांसद की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर दी पिटाई, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद को दौड़ा-दौड़कर पीटा, जन आरोग्य मेले में गए थे सांसद, संसद ने कहा - पहले से कर राखी थी प्लानिंग; देखे विडियो।

अगस्त 2021 में भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता से 5 करोड़ की फिरौती भी मांगी गई थी। फिरौती की रकम न देने पर उन्हें बम से मारने की धमकी भी दी गई थी। जिसकी रिपोर्ट भी उन्होंने दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू थाने दर्ज करवाई थी। संगम लाल गुप्ता प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। आठवीं तक की पढ़ाई की है। कम उम्र में घर-परिवार संभाला और फिर मुंबई चले गए। यहां उन्होंने कई जगह काम किया। 2017 में भाजपा के टिकट से सदर से विधायक बने। फिर 2019 में भाजपा ने लोकसभा टिकट दे दिया तो सांसद बन गए।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...