रायसेन/देवरी, दर्दनाक हादसा :- एक बाइक पे जा रहे तीन लोगो को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक ने घटनास्थल पर तोड़ा दम, दो घायल, उप स्वास्थ्य केंद्र में कराया भर्ती। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, September 29, 2021

रायसेन/देवरी, दर्दनाक हादसा :- एक बाइक पे जा रहे तीन लोगो को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक ने घटनास्थल पर तोड़ा दम, दो घायल, उप स्वास्थ्य केंद्र में कराया भर्ती।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

दर्दनाक हादसा :- एक बाइक पे जा रहे तीन लोगो को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक ने घटनास्थल पर तोड़ा दम, दो घायल, उप स्वास्थ्य केंद्र में कराया भर्ती।

रायसेन/देवरी, दर्दनाक हादसा :- एक बाइक पे जा रहे तीन लोगो को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक ने घटनास्थल पर तोड़ा दम, दो घायल, उप स्वास्थ्य केंद्र में कराया भर्ती।

घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। देवरी में बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक पर सवार तीन लोगों में से एक ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। बाकी अन्य 2 लोग घायल हो गए। मंगलवार रात देवरी में सागर जिले के आमाखो गांव से देवरी के पास जूनापानी गांव में आदिवासी समाज के पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आए 3 लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बड़ेभाई आदिवासी (29) ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जबकि उसके साथी भगवत सिंह और राजीव आदिवासी घायल हो गए थे। यह तीनों सागर जिला के आमाखो गांव के निवासी हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंची डायल 100 ने घायलों को देवरी उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया। देवरी थाना प्रभारी विमलेश राय ने बताया की सागर जिले के आमखो गांव के निवासी बड़ेभाई, भगवत सिंह और राजीव आदिवासी एक बाइक से जूनापानी गांव आदिवासी समाज के पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। वापस जाते समय देवरी से 5 किलोमीटर दूर रोड पर किसी अज्ञात वाहन और इनकी टक्कर हो गई। अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...