भाजपा के नगर अध्यक्ष चढ़े टावर पर, जनता की समस्याओं को अनदेखा करने का सरकार और अधिकारियों पर लगाया आरोप, विधायक भी समर्थन में नीचे बैठे धरने पर; देखे विडियो। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, September 23, 2021

भाजपा के नगर अध्यक्ष चढ़े टावर पर, जनता की समस्याओं को अनदेखा करने का सरकार और अधिकारियों पर लगाया आरोप, विधायक भी समर्थन में नीचे बैठे धरने पर; देखे विडियो।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

भाजपा के नगर अध्यक्ष चढ़े टावर पर, जनता की समस्याओं को अनदेखा करने का सरकार और अधिकारियों पर लगाया आरोप, विधायक भी समर्थन में नीचे बैठे धरने पर।

भाजपा के नगर अध्यक्ष चढ़े टावर पर, जनता की समस्याओं को अनदेखा करने का सरकार और अधिकारियों पर लगाया आरोप, विधायक भी समर्थन में नीचे बैठे धरने पर; देखे विडियो।

राजस्थान। भीलवाड़ा के जहाजपुर क्षेत्र में बुधवार को भाजपा नगर अध्यक्ष भैरूलाल टांक मोबाइल टावर पर चढ़ गए। टांक के टावर पर चढ़ने के बाद पुलिस अधिकारी और ग्रामीण भी इकट्ठे हो गए। टांक ने सरकार और अधिकारियों पर लोगों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उनकी सुनवाई नहीं होने के विरोध में वे टावर पर चढ़ गए। इधर, जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा भी मौके पर पहुंचे। मीणा भी टांक के समर्थन में अपने कार्यकर्ताओं के साथ टावर के नीचे ही धरना देकर बैठ गए। इधर, विधायक व नगर अध्यक्ष को समझाने के लिए तहसीलदार मुकुंद सिंह शेखावत, सीओ महावीर शर्मा व थाना प्रभारी राजकुमार नायक मौके पर मौजूद थे।


भाजपा नगर अध्यक्ष टांक ने ज्ञापन जारी कर बताया कि नगर पालिका अधिकारी सुरेंद्र मीणा की कार्यशैली की वजह से जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा। नगर में चारों और गंदगी का अंबार होने से गंदगी जमा हो रही है। जगह-जगह पानी भर रहा है। कचरा उठाने वाले ऑटो खराब पड़े हैं। नगर में चारों ओर बीमारियां फैली हैं। प्रशासन शहरों के संग अभियान की तैयारी ना के बराबर है। नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा तीन चार बार पालिका बोर्ड की मीटिंग के लिए लिखित में पत्र दिया गया। बावजूद इसके ना तो आज तक पालिका की बोर्ड बैठक हो पाई है। अधिशासी अधिकारी की लापरवाही की वजह से नगर का विकास ठप पड़ा हुआ है।

भाजपा के नगर अध्यक्ष चढ़े टावर पर, जनता की समस्याओं को अनदेखा करने का सरकार और अधिकारियों पर लगाया आरोप, विधायक भी समर्थन में नीचे बैठे धरने पर; देखे विडियो।

नगर अध्यक्ष व विधायक द्वारा किए जा रहे इस धरना प्रदर्शन के पीछे मुख्य विवाद नगर पालिका ईओ सुरेंद्र मीणा से अनबन का है। जो कई बार सामने आ चुकी है। गत माह गोपीचंद मीणा ने सुरेंद्र मीणा पर मानहानि का दावा भी किया था। इसके बाद सुरेंद्र मीणा ने विधायक गोपीचंद मीणा सहित कई लोगों पर राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज करवाया था। जहाजपुर क्षेत्र में वाहन रैली निकालते हुए अपना शक्ति प्रदर्शन भी दिखाया था।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...