हॉस्पिटल की महिला कर्मचारी को सीनियर ने भेजे पोर्न विडियो, महिला कर्मचारी ने किया कॉल तो सीनियर ने डर कर नहीं किया रिसीव, मामला हुआ दर्ज। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, September 30, 2021

हॉस्पिटल की महिला कर्मचारी को सीनियर ने भेजे पोर्न विडियो, महिला कर्मचारी ने किया कॉल तो सीनियर ने डर कर नहीं किया रिसीव, मामला हुआ दर्ज।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

हॉस्पिटल की महिला कर्मचारी को सीनियर ने भेजे पोर्न विडियो, महिला कर्मचारी ने किया कॉल तो सीनियर ने डर कर नहीं किया रिसीव, मामला हुआ दर्ज।

हॉस्पिटल की महिला कर्मचारी को सीनियर ने भेजे पोर्न विडियो, महिला कर्मचारी ने किया कॉल तो सीनियर ने डर कर नहीं किया रिसीव, मामला हुआ दर्ज।

ग्वालियर। सेना के एक हॉस्पिटल में काम करने वाली महिला को सीनियर ने वॉट्सऐप पर पोर्न मूवी भेज दी। महिला ने यह देखा तो सीनियर को कई बार कॉल किया, लेकिन उसने डर कर कॉल रिसीव नहीं किया। महिला ने वॉट्सऐप पर जब पूछा कि यह क्या है, तो सीनियर ने सॉरी लिख दिया। घटना की लिखित शिकायत महिला ने हॉस्पिटल प्रबंधन से की थी, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। जिस पर पीड़ित महिला ने मुरार थाने में मंगलवार को शिकायत की। शिकायत पर तत्काल पुलिस ने एफ़आईआर दर्ज कर ली गई, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सचिन तेंदुलकर मार्ग रामवाटिका पास निवासी 33 वर्षीय महिला सेना के एक अस्पताल में कर्मचारी है। वो ड्यूटी खत्म करने के बाद घर गई। जब अपने मोबाइल वॉट्सऐप ओपन किया तो देखा कि उस पर सीनियर कर्मचारी मनोज कुमार उर्फ मनीष ने कुछ वीडियो डाले हैं। पहले तो उन्हें समझ नहीं आए। जब इन वीडियो को ओपन किया तो वह पोर्न मूवी थीं। यह देखकर महिला को काफी गुस्सा आया। महिला ने सीनियर को कई बार कॉल किया, लेकिन उसने एक बार भी कॉल रिसीव नहीं किया। इस पर महिला ने वॉट्सऐप पर ही रिप्लाई किया कि यह क्या बकवास है। इस पर सीनियर मनोज कुमार ने सॉरी लिख दिया। अगले दिन हॉस्पिटल पहुंचने के बाद महिला ने लिखित शिकायत हॉस्पिटल प्रबंधन से की। इस पर कोई एक्शन हुआ तो महिला ने मुरार थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की है। इस पर पुलिस ने कार्यस्थल पर छेड़छाड़ के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रो के अनुसार महिला ने अपने ही अस्पताल के कर्मचारी के खिलाफ पोर्न वीडियो वॉट्सऐप पर भेजकर परेशान करने की शिकायत की थी। घटना 2 अगस्त की है। आरोपी के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...