मां ने 14 साल की नाबालिग बेटी को फोन पर बात करने से टोका तो बेटी ने मां पर किया चाकू से वार, 30 रुपए में खरीद लाई चाकू, रात होते ही मां के गले में मार दिया चाकू। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, October 8, 2021

मां ने 14 साल की नाबालिग बेटी को फोन पर बात करने से टोका तो बेटी ने मां पर किया चाकू से वार, 30 रुपए में खरीद लाई चाकू, रात होते ही मां के गले में मार दिया चाकू।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

मां ने 14 साल की नाबालिग बेटी को फोन पर बात करने से टोका तो बेटी ने मां पर किया चाकू से वार, 30 रुपए में खरीद लाई चाकू, रात होते ही मां के गले में मार दिया चाकू।

मां ने 14 साल की नाबालिग बेटी को फोन पर बात करने से टोका तो बेटी ने मां पर किया चाकू से वार, 30 रुपए में खरीद लाई चाकू, रात होते ही मां के गले में मार दिया चाकू।

ग्वालियर। फोन पर बेटी को किसी से बात करते समय टोकना सौतेली मां को महंगा पड़ गया। यह रोक-टोक उसकी जान पर बन आई। मां के टोकने से बेटी इतनी खफा था कि उसने हत्या की योजना तक बना डाली। बाजार गई 30 रुपए में चाकू खरीदकर लाई। जब मां गहरी नींद में थी तो वहां पहुंचकर गले पर वारर कर दिया। किस्मत से चाकू सीधा गले पर न लगते हुए साइड में लगा। चाकू लगते ही मां चिल्लाई तो सामने बेटी खड़ी थी। उसके हाथ में चाकू था और दोनों हाथ में खून लगा था। पास ही सो रहा पिता भी जाग गया। घटना दो दिन पहले जनकगंज कमानी पुल के पास की है। सौतेली मां ने फिर भी बेटी को बचाते हुए देवरानी पर हमला करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने देवरानी पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। पर शुक्रवार को पूरे मामले का खुलासा हो गया है। पुलिस ने नाबालिग बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उसे वन स्टॉप सेंटर पहुंचा दिया है। साथ ही चाकू बरामद कर लिया है।

जनकगंज के कमानी पुल पर रहने वाली 35 वर्षीय मीना पत्नी मोनू दो दिन पहले रात करीब 1 बजे जख्मी हालत में थाने पहुंचे थे। महिला को गले पर चाकू लगा था। तत्काल महिला को पुलिस ने हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां उसे ICU में भर्ती कर लिया गया था। महिला ने पुलिस को बताया था कि जब गले पर चाकू लगा तो वह चीखते हुए उठी। उसने वहां से देवरानी मनीषा को भागते हुए देखा था। घटना बताते-बताते महिला बेहोश हो गई। इसके बाद जनकगंज थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। साथ ही मनीषा को हिरासत में लेकर थाने ले आए। यहां मनीषा ने बताया कि उसने मीना पर हमला नहीं किया है। न ही उसका जेठानी से कोई विवाद है। पता नहीं जेठानी उसका नाम क्यों ले रही हैं। इसके बाद पुलिस को भी संदेह हुआ। पुलिस ने छानबीन शुरू की। जिस पर धीरे-धीरे कहानी ही बदलती गई।

पुलिस ने बताया कि महिला के पति से जब घटना के बारे में पूछा तो उसने खुलासा किया कि घटना के वक्त वह उसी कमरे में था। रात करीब 1 बजे पत्नी की चीख से आंख खुली तो देखा पत्नी खून से लथपथ है और 14 साल की बेटी के हाथ में चाकू था उस पर भी खून लगा था। इस खुलासे पर जब लड़की से पूछताछ की तो उसने भी खुलासा किया की उसे मां डांटती थी इससे वह नाराज थी।

बुधवार दोपहर में 14 साल की छात्रा फोन पर किसी से हंस-हंसकर बात कर रही थी। इसी समय उसकी सौतेली मां वहां आ गई। मां ने उसे फोन पर ज्यादा बात करने के लिए टोका और डांट दिया। वैसे ही छात्रा की आंख में सौतेली मां खटकती थी। मां के ऐसे डांटने से उसका पारा चढ़ गया। मन ही मन उसने मां को खत्म करने का मन बना लिया। पहले वह कॉपी खरीदने के बहाने बाजार गई और 30 रुपए में एक चाकू खरीद लाई। रात होने का इंतजार किया। जब रात हो गई तो छात्रा चाकू छुपाकर मां के कमरे में पहुंची और गले पर चाकू मार दिया। जिस समय उसने हमला किया, किस्मत से मां ने करवट ली तो चाकू गले के बीच में न पड़ते हुए साइड में लगा। इसके बाद मां की नींद खुली तो बेटी वहीं खड़ी थी। खुलासा होने के बाद जब पुलिस ने बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पुलिस के सामने पूरी घटना कुबूल कर दी। चाकू उसके स्कूल बैग से बरामद कर पुलिस ने आरोपी को नाबालिग होने पर वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...