भोपाल, ब्यूटीशियन की मौत में नया खुलासा :- प्रेमी ने प्रेमिका का चेहरा दिखाकर फैला रखा था ठगी का जाल, पार्लर का सर्टिफिकेट देने का झांसा देकर लड़कियों से वसूले 1500-1500 रुपए। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, October 8, 2021

भोपाल, ब्यूटीशियन की मौत में नया खुलासा :- प्रेमी ने प्रेमिका का चेहरा दिखाकर फैला रखा था ठगी का जाल, पार्लर का सर्टिफिकेट देने का झांसा देकर लड़कियों से वसूले 1500-1500 रुपए।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

ब्यूटीशियन की मौत में नया खुलासा :- प्रेमी ने प्रेमिका का चेहरा दिखाकर फैला रखा था ठगी का जाल, पार्लर का सर्टिफिकेट देने का झांसा देकर लड़कियों से वसूले 1500-1500 रुपए।

भोपाल, ब्यूटीशियन की मौत में नया खुलासा :- प्रेमी ने प्रेमिका का चेहरा दिखाकर फैला रखा था ठगी का जाल, पार्लर का सर्टिफिकेट देने का झांसा देकर लड़कियों से वसूले 1500-1500 रुपए।

भोपाल। एमपी नगर जोन-1 में ब्यूटीशियन किरण मेंहदौरिया (27) की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। किरण के प्रेमी दिनेश दुबे प्रेमिका का चेहरा दिखाकर ठगी का जाल बिछा रखा था। वह प्रेमिका के सहारे लड़कियों को ब्यूटी पार्लर की ट्रेनिंग देने का झांसा देकर रुपए वसूलता था। वह एमपी नगर जोन-1 स्थित एक पार्लर में ट्रेनिंग लेने आ रही 7 युवतियों से ठगी कर चुका है। इन रुपयों से दिनेश मौज करता था। दिनेश का अभी पता नहीं चल सका है। ठगी की शिकार युवतियों ने बताया कि किरण ने उनसे 1500-1500 रुपए फीस जमा कराई थी। किरण 26 सितंबर को दिनेश के साथ नैनीताल (उत्तराखंड) जाने का कहकर गई थी। जाने से पहले किरण ने कहा था कि तीन माह की ट्रेनिंग देंगे। कोर्स पूरा होने के बाद गवर्नमेंट सर्टिफाइड सर्टिफिकेट मिलेगा। युवतियों ने बताया कि दिनेश खुद को ह्यूमन राइट कमीशन का अधिकारी बताता था। किरण कहती थी कि वह पुलिस में है। हमें उनके बारे में इससे ज्यादा कुछ पता नहीं था। युवतियों के मुताबिक, 5 अक्टूबर से पार्लर में कोर्स शुरू होना था। इस दिन किरण सिर्फ 1 घंटे के लिए पहुंची। किरण फोन पर किसी से बात कर रही थी। इसके बाद अचानक बोली कि अर्जेंट फोन है। कमरे पर जा रही हूं। थोड़ी देर बाद उसकी मौत की खबर मिली। किरण के कमरे से पार्लर की दूरी करीब 100 मीटर है।


27 साल की किरण मेंहदौरिया ने B.Com के बाद PGDCA की पढ़ाई के साथ ब्यूटीशियन का कोर्स भी किया था। किरण के पिता सुरेन्द्र सिंह मेहदौरिया ने आरोप लगाया था कि दिनेश दुबे 4 अगस्त को बेटी को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ग्वालियर से भोपाल लाया था। MP नगर जोन-1 में जिस मकान में किरण रहती थी उसके मकान मालिक ने बताया कि उनके घर में कई लड़कियां किराए का कमरा लेकर रह रही हैं। पुरुषों का प्रवेश प्रतिबंधित है। किरण का पति कभी भी मकान तक नहीं आया। उसे किरण के साथ देखा भी नहीं। किरण के पिता सुरेन्द्र ने कहा कि दिनेश शातिर जालसाज है। वह लोगों को झांसा देकर पैसा वसूलता है। इन पैसों से वह मौज करता है। मेरी बेटी को भी उसने अपने जाल में फंसाकर पैसे ऐंठे हैं। उस पर पुलिस सख्त कार्रवाई करे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...