चलती ट्रेन में बदमाशों ने यात्रियों संग की लूटपाट, महिला ने किया विरोध तो बदमाशों ने महिला से किया समूहिक दुष्कर्म, 4 आरोपियों को मुंबई जीआरपी ने पकड़ा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, October 9, 2021

चलती ट्रेन में बदमाशों ने यात्रियों संग की लूटपाट, महिला ने किया विरोध तो बदमाशों ने महिला से किया समूहिक दुष्कर्म, 4 आरोपियों को मुंबई जीआरपी ने पकड़ा।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

चलती ट्रेन में बदमाशों ने यात्रियों संग की लूटपाट, महिला ने किया विरोध तो बदमाशों ने महिला से किया समूहिक दुष्कर्म, 4 आरोपियों को मुंबई जीआरपी ने पकड़ा।

चलती ट्रेन में बदमाशों ने यात्रियों संग की लूटपाट, महिला ने किया विरोध तो बदमाशों ने महिला से किया समूहिक दुष्कर्म, 4 आरोपियों को मुंबई जीआरपी ने पकड़ा।

लखनऊ से मुंबई जा रही चलती पुष्पक एक्सप्रेस में शुक्रवार रात एक महिला यात्री से गैंगरेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि स्लीपर कोच मे चढ़े बदमाशों ने पहले 15-20 यात्रियों के साथ मारपीट और लूटपाट की। इनमें से एक यात्री की पत्नी ने विरोध किया। बदमाशों ने विरोध करने वाली महिला से गैंगरेप की वारदात की। घटना की सूचना पाकर मुंबई जीआरपी ने 4 बदमाशों को पकड़ लिया है। बाकी बदमाश फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। मुंबई राजकीय रेलवे पुलिस कमिश्नर ने बताया कि यात्रियों ने रात करीब 8 बजे कॉल करके वारदात की जानकारी दी और मदद मांगी। तत्काल टीम को रवाना किया गया। ट्रेन जैसे ही औरंगाबाद के इगतपुरी, कसारा रेलवे स्टेशन के बीच पहुंची टीम ने बदमाशों को दबोच लिया। उन्होंने बताया कि 4 बदमाश पकड़े गए हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है।

चलती ट्रेन में बदमाशों ने यात्रियों संग की लूटपाट, महिला ने किया विरोध तो बदमाशों ने महिला से किया समूहिक दुष्कर्म, 4 आरोपियों को मुंबई जीआरपी ने पकड़ा।

कमिश्नर ने बताया कि बदमाशों ने स्लीपर कोच डी-2 को निशाना बनाया था। इस कोच में ज्यादातर यूपी और बिहार के नौकरीपेशा और मजदूर थे। बदमाशों ने 15-20 यात्रियों से लूटपाट की। विरोध करने पर उन्हें जमकर मारा पीटा। पीड़ित यात्रियों ने 96,390 रुपए के लूटपाट की जानकारी दी है। बदमाशों के पास से लूटे गए रूपयों में से 34,200 रुपए बरामद कर लिए गए हैं। कमिश्नर ने बताया कि पीड़ित यात्री यूपी के श्रावस्ती जिले के रहने वाले हैं। सभी मुंबई में नौकरी और मजदूरी करते हैं। गुरुवार को सभी पीड़ित लखनऊ से मुंबई जाने के लिए पुष्पक एक्सप्रेस पर थे। बदमाशों ने लूटपाट शुरू की तो इनमे एक यात्री की पत्नी ने विरोध किया। बदमाशों ने विरोध करने वाली महिला से गैंगरेप की वारदात की।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...