भोपाल, छोटा भाई दुर्गा झांकी देखकर घर लौटा तो फंदे पर लटकी मिली बहन, अज्ञात कारणो से 9वीं की छात्रा ने की आत्महत्या। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, October 9, 2021

भोपाल, छोटा भाई दुर्गा झांकी देखकर घर लौटा तो फंदे पर लटकी मिली बहन, अज्ञात कारणो से 9वीं की छात्रा ने की आत्महत्या।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

छोटा भाई दुर्गा झांकी देखकर घर लौटा तो फंदे पर लटकी मिली बहन, अज्ञात कारणो से 9वीं की छात्रा ने की आत्महत्या।

भोपाल, छोटा भाई दुर्गा झांकी देखकर घर लौटा तो फंदे पर लटकी मिली बहन, अज्ञात कारणो से 9वीं की छात्रा ने की आत्महत्या।

भोपाल। बागसेवनिया इलाके में 9वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। छात्रा ने यह कदम तब उठाया, जब उसका छोटा भाई दुर्गा झांकी देखने गया हुआ था। बताया गया कि 11 साल पहले छात्रा की मां की भी मौत हो चुकी है। पुलिस के मुताबिक गणेश मंदिर के पास बागसेवनिया में रहने वाली खुशी सिंह राजपूत पुत्री आजाद सिंह राजपूत नवीन स्कूल अमराई में 9वीं में पढ़ती थी। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वह घर में अकेली थी। छोटा भाई सुमित दुर्गा झांकी देखने गया था। बड़ी बहन कॉलेज गई हुई थी। दोपहर करीब 12 बजे सुमित जब घर आया तो खुशी फंदे पर लटकी मिली। यह देख वह डर गया। उसने पड़ोसियों को बुलाकर बहन को फंदे से नीचे उतारा। तब तक काफी देर हो चुकी थी। खुशी के पिता आजाद लो-फ्लोर बस के ड्राइवर हैं। पत्नी का 11 साल पहले निधन हो चुका है। खुशी के पिता आजाद सिंह ने पुलिस को बताया कि बेटी को जरा-जरा सी बात पर गुस्सा आता था। वह छोटी-छोटी बात पर गुस्सा कर रूठ जाती थी। वह गुस्से में आकर कई दिन तक घरवालों से बात नहीं करती थी। वह खुश थी। समझ नहीं आ रहा कि उसने यह कदम किस वजह से उठाया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...