आर्थिक तंगी और पारिवारिक अनबन से परेशान व्यापारी ने की पत्नी और दो बेटियों की हत्या, फिर खुद ने भी की आत्महत्या। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, October 2, 2021

आर्थिक तंगी और पारिवारिक अनबन से परेशान व्यापारी ने की पत्नी और दो बेटियों की हत्या, फिर खुद ने भी की आत्महत्या।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

आर्थिक तंगी और पारिवारिक अनबन से परेशान व्यापारी ने की पत्नी और दो बेटियों की हत्या, फिर खुद ने भी की आत्महत्या।

  • लॉकडाउन में घाटे में गया काम तो कर्ज लेकर किया था दूसरा काम चालू।
  • व्यापारी का पत्नी से आए दिन होता रहता था झगड़ा।

आर्थिक तंगी और पारिवारिक अनबन से परेशान व्यापारी ने की पत्नी और दो बेटियों की हत्या, फिर खुद ने भी की आत्महत्या।

राजस्थान। जोधपुर के रातानाडा स्थित सूर्या ट्विन टावर के एक फ्लैट में पत्नी और दो बेटियों को मार कर एक कपड़ा व्यापारी ने सुसाइड कर लिया था। व्यापारी आर्थिक हालात से परेशान था। पत्नी से अनबन की बातें भी सामने आ रही हैं। पुलिस ऐसे में संभावना जता रही है कि पारिवारिक अनबन और आर्थिक तंगी ने व्यापारी को तोड़ दिया था। उसने पहले पत्नी और दो बेटियों को नींद की गोलियां दीं, फिर उनका गला घोंट दिया। बाद में खुद फांसी पर लटक गया। पुलिस के अनुसार लॉकडाउन में व्यापारी दीनदयाल अरोड़ा पर कर्ज ज्यादा हो गया। व्यापार चल नहीं रहा था, इसलिए उसने लॉकडाउन के बाद काम बदला।

आर्थिक तंगी और पारिवारिक अनबन से परेशान व्यापारी ने की पत्नी और दो बेटियों की हत्या, फिर खुद ने भी की आत्महत्या।

परिजनों ने बताया कि व्यापारी का पहले कपड़ों की लेस का बिजनेस था। जो लॉकडाउन में घाटे में चला गया। फिर गरम स्टॉल और दुपट्‌टे बेचने लगा। बताया जा रहा है कि इसके लिए उसने कर्ज ले रखा था। रातानाडा स्थित सूर्या ट्विन अपार्टमेंट में व्यापारी ने कुछ साल पहले ही फ्लैट खरीदा था। उसकी ईएमआई भी चल रही थी। ईएमआई और कर्ज चुकाने में असमर्थ होने के कारण ये कदम उठाया। पुलिस जांच में सामने आया है कि व्यापारी की पत्नी भी कई वर्षों तक बीमार रही। उसके कमर में साइटिका की वजह से व्यापारी पर घर की जिम्मेदारी भी थी। हालांकि पत्नी की बीमारी अब ठीक होने लगी थी। लंबे इलाज से तनाव की स्थिति बनी। परेशान होकर व्यापारी के परिवार को मारकर सुसाइड करने का अंदेशा जताया जा रहा है।

आर्थिक तंगी और पारिवारिक अनबन से परेशान व्यापारी ने की पत्नी और दो बेटियों की हत्या, फिर खुद ने भी की आत्महत्या।

पड़ोसियों का कहना है कि दोनों पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था। गुरुवार रात में भी झगड़ा हुआ। शुक्रवार को 11 बजने के बाद भी घर का दरवाजा नहीं खुला तब पुलिस को फोन किया। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तब व्यापारी पंखे से झूलता दिखा। दूसरे कमरें में उसकी दोनों बेटियों और पत्नी की लाश मिली। आपको बता दे जोधपुर के रातानाडा क्षेत्र में शुक्रवार को कपड़ा व्यवसायी ने पत्नी, दो बेटियों की हत्या कर दी थी। फिर खुद फांसी के फंदे पर लटक गया। मौके पर 45 साल के दीनदयाल अरोड़ा, 42 वर्षीय सरोज, 14 साल की बेटी हिरल और 7 वर्षीय बेटी तन्वी के शव मिले।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...