राजगढ़/तलेन, समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया विधायक राज्यवर्धन सिंह का जन्मदिन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, October 10, 2021

राजगढ़/तलेन, समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया विधायक राज्यवर्धन सिंह का जन्मदिन।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया विधायक राज्यवर्धन सिंह का जन्मदिन।

राजगढ़/तलेन, समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया विधायक राज्यवर्धन सिंह का जन्मदिन।

घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। नरसिंहगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक राज्यवर्धन सिंह का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ता व उनके समर्थकों द्वारा बड़े धूमधाम के साथ नगर तलेन में मनाया गया। बस स्टैंड पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा साफा, शाल व माला पहनाकर स्वागत व सम्मान किया गया। विधायक द्वारा केक काटा गया व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गई। विधायक द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की तलेन मंडल ने जिस मजबूती से भारतीय जनता पार्टी का साथ दिया, मैं आपको धन्यवाद देना चाहता हूं। यह मंडल भाजपा का गढ़ है, यहां भारतीय जनता पार्टी मजबूती से अंगद की तरह पैर जमा कर बैठी है। हम आपकी भावनाओं की कद्र करते हुए विकास की ओर अग्रसर हो रहे हैं।


कार्यक्रम के दौरान विधायक को केलो से तोला गया। थाना परिसर के सामने विश्वकर्मा परिवार द्वारा भूतपूर्व सैनिक स्वर्गीय जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा की स्मृति में बनाई गई प्याऊ का भी उद्घाटन विधायक द्वारा किया गया। मौके पर जिला महामंत्री कैलाश सोनी, मंडल अध्यक्ष जगदीश लववंशी, विधायक प्रतिनिधि पीरुलाल भतकरिया, नगर भाजपा अध्यक्ष कैलाश मोहन यादव, चंदर सिंह यादव, नगर पटेल नारायण सिंह यादव, उत्तम सिंह चंदेल, भारत सिंह यादव, लक्ष्मी नारायण यादव, शिव  शर्मा, कृष्ण पाल सिंह परमार, बाबूलाल कश्यप, सुनील सहगल, अवध उपाध्याय, महेश भतकरिया, श्याम वात्रे, घनश्याम जाटव, राधेश्याम यादव, आजाद वंशकार शांतिलाल कुंभकार, रमेश यादव, दिनेश यादव, रमेश मालवीय, मान सिंह यादव, मुकेश यादव, विजेंद्र परमार, श्याम जाट, भगवान सिंह राजपूत, हेमंत शर्मा, पप्पू अहिरवार, पवन यादव, अमन सुभाष चौहान सहित भाजपा तलेन मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन योगेश पाटीदार ने किया।

राजगढ़/तलेन, समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया विधायक राज्यवर्धन सिंह का जन्मदिन।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...