रायसेन/बरेली, कांग्रेस को मजबूत करना ही संगठन का लक्ष्य है - विधायक। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, October 4, 2021

रायसेन/बरेली, कांग्रेस को मजबूत करना ही संगठन का लक्ष्य है - विधायक।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

कांग्रेस को मजबूत करना ही संगठन का लक्ष्य है - विधायक।

रायसेन/बरेली, कांग्रेस को मजबूत करना ही संगठन का लक्ष्य है - विधायक।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सिंह पटेल के निवास पर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य इछावर के पूर्व विधायक संगठन के जिला प्रभारी शैलेंद्र पटेल एवं जिला कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह पटेल की विशेष उपस्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक रखी गई। बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से सुझाव मांगे गए। बैठक में विधायक पटेल ने अपने विचार रखते हुए बताया कि हम सभी का उद्देश्य है की कांग्रेस संगठन मजबूत हो और प्रत्येक कांग्रेसी कार्यकर्ता को जिम्मेदारी देना है। विधायक ने बैठक में आगे कहा कि आम जनता की, किसान की, गरीब की, बेरोजगार की, मजदूर की लड़ाई हम सब मिलकर लड़ेंगे, हम मजबूत रहेंगे तो मध्यप्रदेश मजबूत रहेगा देश मजबूत रहेगा। वही जिला प्रभारी शैलेंद्र पटेल ने भी संगठन को मजबूत करने के लिए अपने विचार रखते हुए बताया कि हमारा उद्देश्य है की कांग्रेस संगठन और मजबूती के साथ खड़ा हो इसके लिए हम ग्राम एवं शहर का दौरा करेंगे और प्रत्येक ग्राम शहर में जाकर भाजपा की पोल खोल अभियान करेंगे और संगठन को मजबूत करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शैलेंद्र पटेल इछावर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की मंशा है कि गांव स्तर तक कांग्रेस का संगठन ब्लॉक मजबूती से खड़ा हो इसके लिए हम दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। संगठन को मजबूत करना है। कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य हम सब की मनसा हेतु मंडलम सेक्टर जो पहले बड़े स्तर पर बनाए जाते थे उनमें सुधार करते हुए प्रत्येक 5 ग्राम पर सेक्टर और हर बूथ पर 10 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व और संगठन में उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाएगी ऐसी हमारी मंशा है। आगामी समय में सेक्टर, मंडल, ब्लॉक में कांग्रेस पदाधिकारियों की नियुक्ति होगी और इसके बाद विधायक के नेतृत्व में बरेली, बाड़ी, उदयपुरा में जन विरोधी भाजपा के खिलाफ जन आंदोलन किया जाएगा। क्योंकि आगामी समय में विधानसभा का चुनाव होना है, सभी कार्यकर्ता संकल्प ले की विधायक वर्तमान में जो देवेंद्र सिंह पटेल हमेशा जनता के लिए कार्य कर रहे हैं, हमेशा जनता के बीच में है संघर्ष ही नेता है, आप सभी कांग्रेस कार्यकर्ता उन को मजबूती प्रदान करें ताकि वह जनता की बात मजबूती से रख सके। जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र पटेल ने वर्तमान विधायक पटेल को बधाई देते हुए कहा की आगामी समय में आप के विधायक मंत्री बनेंगे इसके लिए आप सभी लोगों को अभी से कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी सोबरन सिंह पटेल, ब्रजराज तारिक अली, राधेश्याम शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश उपाध्याय, पूर्व मंडी अध्यक्ष राजेश पटेल, नगर अध्यक्ष अफजल अली, नीलेश शर्मा, जनपद सदस्य सुबोध दीवान, भगवान सिंह पटेल, कौशलेंद्र चौधरी, होशियार सिंह ठाकुर, पार्षद अमित राय, विजय राजौरे, यशपाल सिंह रघुवंशी, मनीष राजपूत, लइक कुरेशी, खालिद ठेकेदार, इदरीश हयात, मनोज राय, शैलेंद्र सराठे, राजकुमार साहू एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...