रायसेन/बरेली, अलग-अलग स्वरूपों में आज से होगी मां दुर्गा की आराधना, इस बार मां दुर्गा आ रही हैं डोली में सवार होकर। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, October 7, 2021

रायसेन/बरेली, अलग-अलग स्वरूपों में आज से होगी मां दुर्गा की आराधना, इस बार मां दुर्गा आ रही हैं डोली में सवार होकर।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

अलग-अलग स्वरूपों में आज से होगी मां दुर्गा की आराधना, इस बार मां दुर्गा आ रही हैं डोली में सवार होकर।

रायसेन/बरेली, अलग-अलग स्वरूपों में आज से होगी मां दुर्गा की आराधना, इस बार मां दुर्गा आ रही हैं डोली में सवार होकर।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। 14 अक्टूबर तक चलने वाले इन दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। शास्त्रों में मां दुर्गा के नौ रूपों का बखान किया गया है। नवरात्र के दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करने से विशेष पुण्य मिलता है। मान्यता है कि मां दुर्गा अपने भक्तों के हर कष्ट हर लेती हैं। जम्मू वाले लाल बाबा से जानते हैं कि इस बार मां दुर्गा किस वाहन पर सवार होकर आएंगी और इस वाहन का क्या संकेत होता है।

क्या होगी मां दुर्गा की सवारी

नवरात्रि में इस बार मां दुर्गा पालकी पर सवार होकर आएंगी। यानी इस बार मां दुर्गा का वाहन डोली होगा। शास्त्रों में ऐसा वर्णन मिलता है कि नवरात्रि का आरंभ अगर सोमवार और रविवार से हो रहा हो तो माता हाथी पर सवार होकर आती हैं। नवरात्रि की शुरुआत शनिवार और मंगलवार से हो तो मां दुर्गा का आगमन घोड़े पर होता है। नवरात्रि की शुरुआत जब बुधवार को होती है तो मां दुर्गा का वाहन नाव होता है। अगर नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार और शुक्रवार को होती है तो मां दुर्गा डोली पर सवार होकर आती हैं। इस बार नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो रही है तो मां दुर्गा डोली पर सवार होकर आएंगी।

रायसेन/बरेली, अलग-अलग स्वरूपों में आज से होगी मां दुर्गा की आराधना, इस बार मां दुर्गा आ रही हैं डोली में सवार होकर।

दुर्गा की सवारी का महत्व

मां दुर्गा के हर वाहन का अपना अलग-अलग महत्व होता है। शास्त्रों में ऐसा वर्णन है कि जब मां दुर्गा डोली पर सवार होकर आती हैं तब राजनैतिक उथल-पुथल की स्थिति बनती है। ये प्रभाव सिर्फ भारत नहीं बल्कि पूरी दुनिया पर पड़ सकता है। ये प्राकृतिक आपदाएं आने का भी संकेत होता है। महामारी फैलती है और लोगों के बीमार होने की संभावना बढ़ जाती है। माता का डोली पर आना बहुत ज्यादा शुभ संकेत नहीं माना जाता है, लेकिन जो लोग सच्चे मन से मां दुर्गा की आराधना करते हैं उन पर ये अशुभ प्रभाव नहीं पड़ता है। नवरात्रि में मां दुर्गा की आराधना से मां की कृपा भक्तों पर बनी रहती है।

रायसेन/बरेली, अलग-अलग स्वरूपों में आज से होगी मां दुर्गा की आराधना, इस बार मां दुर्गा आ रही हैं डोली में सवार होकर।

नवरात्रि में घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त

नवरात्रि के प्रथम दिन घटस्थापना के साथ नौ दिन के लिए देवी मां का पूजन शुरू किया जाता है। घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त का विशेष रूप से ध्यान रखें। 7 अक्टूबर को घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 17 मिनट से सुबह 7 बजकर 7 मिनट तक का है। इसी समय घटस्थापना करने से नवरात्रि फलदायी होते हैं। वहीं पंडितों व जानकारों के अनुसार सप्ताह में हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। ऐसे में इस बार चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो रही है, जो अत्यंत शुभ है। वहीं इस पर्व में अत्यंत खास माने जाने वाली अष्टमी भी इस बार गुरुवार को ही पड़ रही है। दरअसल शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि का पहला दिन बहुत महत्व रखता है। वहीं इसी दिन से हिंदुओं का नववर्ष यानि नवसंवत्सर 2078 भी शुरु होगा, जिसके राजा व मंत्री दोनों ही मंगल होंगे। जानकारों की मानें तो ऐसे में ये नवरात्रि पूरे वर्ष के लिए विशेष आशीर्वाद प्रदान करने वाली सिद्ध होगी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...