रायसेन/सिलवानी, अहिंसा से ही विष्व का कल्याण संभव है - मुनि समता सागर महाराज। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, October 4, 2021

रायसेन/सिलवानी, अहिंसा से ही विष्व का कल्याण संभव है - मुनि समता सागर महाराज।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

अहिंसा से ही विष्व का कल्याण संभव है - मुनि समता सागर महाराज।

  • शफीक खान की पुस्तक 'सबके संत' का किया विमोचन।

रायसेन/सिलवानी,  अहिंसा से ही विष्व का कल्याण संभव है - मुनि समता सागर महाराज।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। जीवन में 5 सूत्रो को अपनाकर अहिंसा का पालन किया जा सकता है। इन सूत्रो मे जल का संबर्धन, जमीन को बचाए अनावष्यक खुदाई ना करे, पौध रोपण करे पौधो की पेड़ बनने तक सुरक्षा करे, जंगलो को हानि ना पहुचाए, मूक व निरीह प्राणियो की रक्षा करे तथा मानव धर्म का पालन करते हुए जीवन मे समरसता को महत्व दे। इन सूत्रो को आत्म सात कर अहिंसा धर्म का पालन प्रत्येक व्यक्ति कर सकते है। यह उद्गार मुनि समता सागर महाराज ने पार्श्वनाथ जिनालय में समाजजनो के बीच व्यक्त किए। कार्यक्रम को ऐलक निश्चय सागर महाराज ने भी संबोधित किया। यहां पर बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। मुनिश्री ने बताया कि अहिंसा से ही विष्व का कल्याण संभव है। अहिंसा का त्याग करना होगा यदि हिंसा के रास्ते को अख्तियार किया जाता है तो विष्व में तबाही मच सकती है। जिसे रोक पाना संभव नही है। आज चारो तरफ शाकाहार की चर्चा हो रही है। शाकहार के लिए किसी जीव की हत्या नही की जाती है। यदि हमारे द्वारा किसी को किसी रुप में कष्ट पहुंचता है चाहे वह शारीरिक हो, मानसिक हो या वाणी के माध्यम से हो। यह हिंसा की श्रेणी में आता है। भारत देश ऋषि मुनि, साधु संतो, महापुरुषो की वसुंधरा है। इस पावन वसुंधरा पर हिंसा नही होना चाहिए। ऋषि-मुनियो ने अहिंसा परमो धर्म को विश्व का धर्म कहा है। कार्यक्रम को ऐलक निश्चय सागर महाराज ने भी संबोधित करते हुए बताया कि अहिंसा के कारण ही हम सभी स्वतंत्र भारत में सांस ले पा रहे है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के द्वारा चलाए गए अंग्रेजो भारत छोड़ो आंदोलन का ही परिणाम है कि अंग्रेजो को भारत देश को स्वतंत्र करना पड़ा था। गांधी का यह आंदोलन पूर्णता अहिंसक ही था।

शफीक खान की किताब 'सबके संत' का किया विमोचन

आचार्य विद्यासागर महाराज को अपना आदर्ष मानने वाले सागर निवासी शफीक खान के द्वारा लिखित पुस्तक 'सबके संत' का विमोचन इस कार्यक्रम मे मुनि संघ के द्वारा किया गया। इस पुस्तक में उल्लेख किया गया है कि आचार्य विद्यासागर महाराज मात्र जैन समाज के ही संत नही है बल्कि सभी धर्म सम्प्रदाय के साथ ही सारी दुनिया के संत है। उन्हे एक समाज में नही बांधा जाना चाहिए। इसके अतिरिक्त पुस्तक में शाकाहार अपनाने पर भी जोर दिया गया है। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक सिंधई के द्वारा किया गया। जबकि आभार माना चंद्र कुमार जैन ने। कार्यक्रम को डा. अर्चना जैन, शफीक खान, संतोष कुमार जैन एडवोकेट, मनोज जैन, संतोष कक्का आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...