भोपाल, 10वीं के छात्र ने 11वीं की छात्रा से किया रेप, मोबाइल लेने के बहाने आया था छात्रा के घर, लड़की को अकेला पाकर किया गलत काम। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, January 26, 2022

भोपाल, 10वीं के छात्र ने 11वीं की छात्रा से किया रेप, मोबाइल लेने के बहाने आया था छात्रा के घर, लड़की को अकेला पाकर किया गलत काम।

10वीं के छात्र ने 11वीं की छात्रा से किया रेप, मोबाइल लेने के बहाने आया था छात्रा के घर, लड़की को अकेला पाकर किया गलत काम।

भोपाल, 10वीं के छात्र ने 11वीं की छात्रा से किया रेप, मोबाइल लेने के बहाने आया था छात्रा के घर, लड़की को अकेला पाकर किया गलत काम।

भोपाल। हबीबगंज इलाके में 10वीं के स्टूडेंट ने 11वीं की छात्रा से रेप किया। आरोपी की धमकी से डरी-सहमी छात्रा तीन माह तक घटना अपने परिजन को नहीं बता सकी। हाल ही में तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने जांच की तो पता चला कि छात्रा तीन माह की गर्भवती है। इसकी जानकारी डॉक्टर ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़की के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया। छात्रा के पिता किराने की दुकान चलाते हैं। परिजन ने जब उससे इस बारे में पूछा तो बताया कि उसके स्कूल में पढ़ने वाले जूनियर ने उसके साथ तीन माह पहले गलत काम किया था। आरोपी ने घटना को उस दिन अंजाम दिया जब छात्रा घर में अकेली थी। 22 अक्टूबर 2021 को उसके माता-पिता रिश्तेदार की शादी में गए हुए थे। तभी रात 12 बजे वह मोबाइल लेने के बहाने छात्रा के घर पहुंचा था। छात्रा को अकेला पाकर उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद धमकी देकर चला गया। फिलहाल, आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। पीड़िता-आरोपी दोनों नाबालिग हैं।

जांच अधिकारी के मुताबिक, इलाके में रहने वाली 16 साल की लड़की महर्षि दयानंद स्कूल में 11वीं की छात्रा है। उसकी स्कूल में पढ़ने वाले 10वीं के छात्र से दोस्ती थी। बाद में दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चलने लगा। छात्रा ने बताया कि जूनियर ने उसे मोबाइल गिफ्ट किया था। दोनों की फोन पर हर रोज बात होती थी। छात्रा को जूनियर का सिर्फ नाम ही पता है। वह किस इलाके में रहता है इसकी जानकारी नहीं है। इसके अलावा मोबाइल नंबर भी उसे उसका याद नहीं है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि मोबाइल उसे लौटा दिया है। उसी मोबाइल में उसका नंबर सेव था। पुलिस अब बाल अपचारी का पता लगाने स्कूल से उसकी जानकारी जुटाएगी। पुलिस को पता चला कि इसी साल उसने स्कूल बदला है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...