Post Top Ad
Friday, January 14, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
दमोह
मध्य प्रदेश
विडियो
उपज की एंट्री करने सर्वेयर मांग रहा रिश्वत, 100 रु प्रति कुंटल के हिसाब से ले रहा घूस, विडियो बनाने पर सर्वेयर ने की मारपीट; देखे विडियो।
उपज की एंट्री करने सर्वेयर मांग रहा रिश्वत, 100 रु प्रति कुंटल के हिसाब से ले रहा घूस, विडियो बनाने पर सर्वेयर ने की मारपीट; देखे विडियो।
दमोह। धान खरीदी केंद्रों पर व्यापारियों की घटिया धान खरीदने के मामले तो आते ही रहते हैं, लेकिन अब इन कर्मचारियों ने किसानों से भी घूस लेना शुरू कर दिया। तेंदूखेड़ा ब्लॉक के सर्रा धान खरीदी केंद्र से एक किसान ने एक सर्वेयर का किसानों से रुपए लेने का वीडियो सामने आया है। जिसमें वह खुलेआम किसानों की उपज की एंट्री कराने के नाम पर रुपए मांग रहा है। इतना ही नहीं वह साफ तौर पर यह भी कह रहा है, कि जिसको जहां शिकायत करनी है कर सकता है। किसान उसके सामने गिड़गिड़ा रहे हैं। लेकिन वह एक रुपये भी कम करने को तैयार नहीं है। मामले में FIR भी दर्ज की गई है। वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स ससना गांव का प्रदीप पटेल है। सर्रा धान खरीदी केंद्र पर सर्वेयर का काम कर रहा है। शख्स यहां किसानों से प्रति क्विंटल 100 रु के हिसाब से हजारों रुपए की अवैध वसूली कर रहा है। वीडियो में साफ तौर पर वह 30 क्विंटल धान वाले किसान से 3 हजार और 38 क्विंटल धान वाले किसान से 38 सौ मांग रहा है। किसान 30 क्विंटल के 3 हजार की जगह उसे कुछ रुपए कम दे रहा है। वह लेने को तैयार नहीं है।
सर्वेयर प्रदीप पटेल ने वीडियो बनाने वाले मझगुवां निवासी गुलाब जैन के साथ मारपीट की है। जैन जान बचाकर वहां से भागा और उसके बाद तारादेही थाने में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया। वीडियो को लेकर अभी तक किसी भी अधिकारी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। आजीविका मिशन अधिकारी और स्व सहायता समूह के धान खरीदी केंद्र प्रभारी श्याम गौतम ने बताया कि उन्हें वीडियो की जानकारी मिली है। उनके पास भी वह वीडियो पहुंचा है। उन्होंने तत्काल नोडल अधिकारी को इस मामले की जांच करने के लिए कहा है। यदि सर्वेयर दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# दमोह
# मध्य प्रदेश
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद