रायसेन/सिलवानी, नूरपुरा में किया गया आयोजन, आपकी सरकार आपके पास अभियान कार्यक्रम में आए 10 आवेदन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, January 25, 2022

रायसेन/सिलवानी, नूरपुरा में किया गया आयोजन, आपकी सरकार आपके पास अभियान कार्यक्रम में आए 10 आवेदन।

नूरपुरा में किया गया आयोजन, आपकी सरकार आपके पास अभियान कार्यक्रम में आए 10 आवेदन।

  • शिविर में भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा - प्रत्येक घर तक पहुंचे शासन योजनाओं का लाभ।

रायसेन/सिलवानी, नूरपुरा में किया गया आयोजन, आपकी सरकार आपके पास अभियान कार्यक्रम में आए 10 आवेदन।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। वार्ड की समस्याओ का निराकरण किए जाने को लेकर नगर परिषद के द्वारा आपकी सरकार आपके पास कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य रहवासियों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करना है। इसी उद्देश्य को पूर्ण किए जाने को लेकर मंगलवार को नूरपुरा वार्ड में 12 व 13 नम्बर वार्ड का संयुक्त शिविर आयोजित किया गया। यहाँ पर भाजपा युवा नेता दुर्गेश राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष लखन चंदेल, महामंत्री संजू बनारसी की विशेष मौजूदगी में मंगलवार को आपकी सरकार आपके पास अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजन किया गया। यहा पर अतिथियों ने अपने संबोधन में अभियान को सामाजिक सरोकार की बेहतर पहल बताया तथा कहा कि प्रत्येक वार्ड मे यह कार्यक्रम आयोजित किए जाने से वार्ड की समस्याओं का निराकरण होगा व वार्ड के विकास का खाका भी तैयार होगा। सीएमओ रितु मेहरा ने बताया कि कार्यक्रम मे पहुचे रहवासियों के द्वारा विभिन्न समस्याओ से संबंधित 10 आवेदन प्रस्तुत किए गए। आवेदनो का परीक्षण उपरांत निराकरण की कार्रवाही की जाएगी। यहां पर आवास योजना के तहत निकाए के द्वारा एक हितग्राही को स्वीकृत पत्र प्रदान किया गया।  इस दौरान वार्ड 12 निवासी बेबा रहबरी बी को संबल योजना अंर्तगत 2 लाख रुपए की अनुग्रह सहायता राशि का स्वीकृति पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम में लोगो को केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा निकाए के माध्यम से संचालित की जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। तथा पात्र हितग्राहियो को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष संजीव जैन सहित बड़ी संख्या में वार्ड के बाशिंदे व नप कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...