रायसेन/मंडीदीप, नगर पालिका का 14 दिवसीय आनंद उत्सव का आयोजन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, January 29, 2022

रायसेन/मंडीदीप, नगर पालिका का 14 दिवसीय आनंद उत्सव का आयोजन।

नगर पालिका का 14 दिवसीय आनंद उत्सव का आयोजन।

रायसेन/मंडीदीप, नगर पालिका का 14 दिवसीय आनंद उत्सव का आयोजन।

घातक रिपोर्टर, अंकित कुशवाहा, रायसेन/मंडीदीप।
मंडीदीप। शहर के नागरिकों की जिंदगी में आनंद का संचार करने हेतु आनंद उत्सव का आयोजन 14 से 28 जनवरी के मध्य आनंद उत्सव 2022 मनाया जा गया है। इस कार्यक्रम का आयोजन खेल हेतु स्थान दाहोद रोड पर स्थान सीएलआर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल सामुदायिक भवन मंगल बाजार मैं आयोजित किया जाना है। उत्सव की मूल भावना प्रतिस्पर्धा नहीं बलकी सहभागिता होगी। मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुधीर कुमार उपाध्याय ने बताया कि आनंद उत्सव का आयोजन इस तरह से किया जाएगा कि समारोह की गतिविधियों में समाज के सभी वर्गों तथा महिला-पुरुष, सभी आयु वर्ग के नागरिक, दिव्यांग आदि शामिल हो सकेंगे। आनंद उत्सव में मुख्य रूप से स्थानीय तौर पर प्रचलित परंपरागत खेलकूद जैसे- खो खो, कबड्डी, बोरा रेस, रस्साकशी, चम्मच दौड़ आदि तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे लोक संगीत, नृत्य, गायन, नाटक एवं स्थानीय स्तर पर अन्य कार्यक्रम किए जा सकेंगे। स्वच्छता निरीक्षक राजेश सोनी द्वारा बताया गया कि आनंद उत्सव में 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष अपनी सहभागिता देंगे, यह कार्यक्रम केवल बच्चों का ही नहीं है। नगर पालिका स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर अमित जैन द्वारा बताया गया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आनंद उत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य प्रतिस्पर्धा नहीं होकर नागरिकों की सहभागिता होगी जिससे मानसिक तनाव को दूर करने एवं जीवन में उत्साह और आनंद की अनुभूति हेतु प्रयास इस आनंद उत्सव के माध्यम से किया जाएगा एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि शहर को स्वच्छता में उचित स्थान दिलाने हेतु अपना सहयोग प्रदान करें। इस कार्यक्रम में नगर पालिका के वरिष्ठ अधिकारी बहादुर सिंह पाल, मयंक तोमर, प्रेम नारायण शर्मा एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...