कोरोना से रायसेन में पहली मौत से मची हड़कंप, 160 नए संक्रमित, संक्रमित मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 1907, एक्टिव मरीज 1024। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, January 30, 2022

कोरोना से रायसेन में पहली मौत से मची हड़कंप, 160 नए संक्रमित, संक्रमित मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 1907, एक्टिव मरीज 1024।

कोरोना से रायसेन में पहली मौत से मची हड़कंप, 160 नए संक्रमित, संक्रमित मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 1907, एक्टिव मरीज 1024।

कोरोना से रायसेन में पहली मौत से मची हड़कंप, 160 नए संक्रमित, संक्रमित मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 1907, एक्टिव मरीज 1024।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। कोरोना की तीसरी लहर में रायसेन जिले में पहली मौत दर्ज हुई है। जिसकी कोरोना से मौत हुई है, वह एएसई बैतूल में पदस्थ था, लेकिन वह रायसेन जिले के बेगमगंज तहसील मुख्यालय का रहने वाला है। उसकी ससुराल सांची रोड़ कोर्ट के सामने है। मृतक किडनी और लीवर की बीमारी से पीड़ित था। जिसका भोपाल के एम्स हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान वह संक्रमित हो गया। रविवार 160 नए संक्रमित मरीज मिले हैं जबकि उससे ज्यादा 171 लोग स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब तक 1907 कोरोना के मरीज मिल चुके हैं, जिनमें से 1024 एक्टिव मरीज है। सिर्फ चार मरीज ही भर्ती है। जबकि 1019 मरीज घरों में आइसोलेशन में रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं।

लगातार बढ़ रहा कोरोना का ग्राफ

रायसेन जिले में कोरोना संक्रमण के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं और कोरोना से एक एएसआई मरीज की पहली मौत भी हो गई है। इसके बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे है। न तो फेस मास्क लगा रहे हैं और ना हीं किसी प्रकार की सोशल डिस्टेंस का ख्याल रख रहे हैं। इसी का परिणाम है कि संक्रमण दर लगातार बढ़ती जा रही है। 10.28 फीसदी तक संक्रमण दर जिले में पहुंच चुकी है। जिला कलेक्टर अरविंद दुबे ने बताया कि जिस संक्रमित मरीज की मौत रायसेन जिले में जुड़ी है, वह कई गंभीर बीमारियों से पीडित था। किडनी और लीवर से पीड़ित होने से उसका इलाज एम्स अस्पताल भोपाल में चल रहा था।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...