रायसेन, बूथों पर पहुंचकर मतदाता सूची खंगाल रहे नेता-कार्यकर्ता, भाजपा का वोट शेयर 41 से 51 प्रतिशत करने की कवायद। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, January 21, 2022

रायसेन, बूथों पर पहुंचकर मतदाता सूची खंगाल रहे नेता-कार्यकर्ता, भाजपा का वोट शेयर 41 से 51 प्रतिशत करने की कवायद।

बूथों पर पहुंचकर मतदाता सूची खंगाल रहे नेता-कार्यकर्ता, भाजपा का वोट शेयर 41 से 51 प्रतिशत करने की कवायद।

रायसेन, बूथों पर पहुंचकर मतदाता सूची खंगाल रहे नेता-कार्यकर्ता, भाजपा का वोट शेयर 41 से 51 प्रतिशत करने की कवायद।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। बूथ विस्तारक अभियान में बीजेपी जिला कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, भाजपा रायसेन नगर मण्डल अध्यक्ष आदित्य जीतू शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रभांशु सिंह भदौरिया की मौजूदगी में भाजपाइयों को जानकारी देते भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ जयप्रकाश किरार। भारतीय जनता पार्टी अपना वोट शेयर 41 से 51 प्रतिशत करने की कवायद कर रही है। इसलिए रायसेन जिले सहित प्रदेशभर में 20 से 30 जनवरी तक बूथ विस्तारक योजना चलाई जा रही है। जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रतिदिन 10 घंटे इसी काम में लगाया गया है। बूथ पर भाजपा नेता मतदाता सूची भी खंगाल रहे हैं। कार्यकर्ताओं के नाम का वेरिफिकेशन कर रहे है। सारे नेता एक-एक बूथ पर जाकर बूथ विस्तार का काम करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ किरार ने कहा की 30 जनवरी 2022 तक कार्यकर्ताओं का विश्लेषण किया जाएगा। पार्टी के संगठन एप पर कार्यकर्ताओं की सारी जानकारी, फोटो अपलोड किए जा रहे हैं। प्रदेशभर में पार्टी का वोट शेयर अभी 41 फीसदी है। इस योजना के माध्यम से वोट शेयर 41 से बढ़ाकर 51 तक पहुंचाने की कवायद चल रही है। जिलाध्यक्ष डॉ. किरार ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में पूरा माहौल भाजपा के पक्ष में था लेकिन फिर भी पार्टी हारी। इसकी वजह यह थी कि सभी विपक्षी पार्टियां भाजपा के खिलाफ एकजुट हो गई थी। इसलिए अब भाजपा अपना वोट शेयर बढ़ाना चाहती है ताकि तमाम विरोधों के बावजूद पार्टी को हार का सामना न करना पड़े।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...