Post Top Ad
Friday, January 21, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/सुल्तानपुर, मोबाइल फ़ूड टेस्टिंग लेब द्वारा 45 नमूनों की मौके पर की गई जांच।
रायसेन/सुल्तानपुर, मोबाइल फ़ूड टेस्टिंग लेब द्वारा 45 नमूनों की मौके पर की गई जांच।
घातक रिपोर्टर, प्रदीप राजपूत, रायसेन/सुल्तानपुर।
सुल्तानपुर। रायसेन के सुल्तानपुर में मोबाइल फ़ूड टेस्टिंग लेब द्वारा शुक्रवार को बस स्टैंड स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिसठानो से खाद्य पर्दार्थी के 45 नमूने मोके पर लिए जाकर उनकी जांच की गई व नमूने के सही न पाए जाने पर सुधार सूचना पत्र जारी किए। मा नर्मदा रेस्टोरेंट पर तेल की मौके पर जांच की गई जिसमें पीपीएम 25 से अधिक होने पर फिकवाया गया व सभी समोसा कचोरी विक्रेताओं को जानकारी दी गयी कि तलने वाले तेल को सिर्फ 3 बार ही तलने में इस्तेमाल करे, इससे अधिक बार तलने पर तेल में ट्रांसफैट की मात्रा बढ़ जाती है। ट्रांसफैट बॉडी में जमा होकर मोटापा, हृदय रोग को जमन देते है।
निरीक्षण के समय सुपर टी स्टॉल पर अखाद्य रंग जप्त किया गया जिसे मोके पर ही फिकवाया गया व विक्रेता को बताया कि अखाद्य कोलतार कपड़ो के रंगों का मिठाइयों में सेवन करने से कैंसर तक हो सकता है। क्या आप अपने ग्राहकों को मिठाई के साथ कैंसर देना चाहते है तो उनके द्वारा अज्ञानता वश उपयोग किये जाने व आगे से ऐसा न करने का कहा गया।
साथ ही मोबाइल फ़ूड टेस्टिंग लैब के स्क्रीन पर फोर्टिफाइड फ़ूड के सेवन संबंधी जानकारी प्रदान की गई व यदी किसी भी आम जन को इस्तेमाल में की जा रही खाद्य सामग्री में मिलावट की असंका है तो उनके द्वारा भी 10 रुपये के सुल्क पर जाँच करवाई जा सकती हैं। साथ ही जन-जागरूकता हेतु कुछ सामान्य परीक्षण कर जो घर पर भी किये जा सकते है उनकी जानकारी प्रदान की गई।
मिष्ठान विक्रेताओं द्वारा मिठाइयों पर निर्माण व अवसान की तिथि अंकित न करने की दशा में समझिश दी गयी व इस हेतु सुधार सूचना पत्र भी जारी किए गए। साथ ही विक्रताओं ओर ग्राहकों को मास्क लगाने व कोविड नियमो का पालन लिए भी कहा गया। कार्यवाही में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुषमा पथरोल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कल्पना अर्सिया तथा केमिस्ट मौजूद रहे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद