Post Top Ad
Thursday, January 13, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/सिलवानी, सीएमओ ने जताई आशा- शीध्र मिल सकती है सब्जी मंडी के लिए के लिए मांगी गई 5 एकड़ जमीन।
रायसेन/सिलवानी, सीएमओ ने जताई आशा- शीध्र मिल सकती है सब्जी मंडी के लिए के लिए मांगी गई 5 एकड़ जमीन।
घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। तहसील मुख्यालय पर सब्जी मंडी के लिए स्थाई भूमि की व्यवस्था ना होने के कारण मनमर्जी केे चलते सब्जी विक्रेता कहीं भी सब्जी की दुकाने लगा लेते है। जिससे आवागमन बाधित होने के साथ ही हादसे का अंदेशा बना रहता है। लेकिन प्रशासन के द्वारा नगर में सब्जी मंडी के लिए भूमि की व्यवस्था नही की जा रही है। नगर में स्टेट हाइवे 44 पर स्थित पुलिया के पास, गांधी चबुतरा तथा बजरंग चौराहा के पास उदयपुरा रोड किनारे सब्जी विक्रेताओं के द्वारा सब्जी की दुकाने लगाई जाती है। स्टेट हाईवे पर सड़क किनारे सब्जी की दुकाने लगने से अकसर ही जाम की स्थिति बनती है। बल्कि हादसा होने का भी अंदेशा अकसर ही बना रहता है। हालांकि सब्जी विक्रेता पूर्व में दुकान लगाने के लिए स्थाई भूमि उपलब्ध कराए जाने की मांग कर चुके है। लेकिन मांग को यथोचित तबज्जो नही मिल सकी है।
सीएमओ राजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि स्थाई सब्जी मंडी के लिए भूमि की व्यवस्था किए जाने की कार्रवाही चल रही हैं। नगर परिषद के द्वारा कृषि उपज मंडी से लगकर कृषि प्रक्षेत्र की 5 एकड़ भूमि सब्जी मडी को आवंटित किए जाने को लेकर जिला प्रशासन को पत्र लिखा गया है। शीध्र ही मांगी गई भूमि निकाए को सब्जी मंडी के लिए आवंटित हो सकती है। भूमि आवंटित होते ही सर्व सुविधायुक्त सब्जी मंडी का निर्माण किया जाएगा।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद