रायसेन, जिले में फिर मिले 98 कोरोना पॉजिटिव मरीज, आंकड़ा 2005 पर पहुंचा, 157 हुए स्वस्थ। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, January 31, 2022

रायसेन, जिले में फिर मिले 98 कोरोना पॉजिटिव मरीज, आंकड़ा 2005 पर पहुंचा, 157 हुए स्वस्थ।

जिले में फिर मिले 98 कोरोना पॉजिटिव मरीज, आंकड़ा 2005 पर पहुंचा, 157 हुए स्वस्थ।

  • जिले में कोरोना से अभी तक दो लोगों की मौत, दोनों गंभीर बीमारी से थे पीड़ित।

रायसेन, जिले में फिर मिले 98 कोरोना पॉजिटिव मरीज, आंकड़ा 2005 पर पहुंचा, 157 हुए स्वस्थ।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। जिले भर में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। कोरोना की तीसरी लहर में जिले में कोरोना से जिन दो लोगों की मौत हुई है वे कई प्रकार की गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। अभी दो रोज पहले बेगमगंज के रहने वाले एएसआई की कोरोना से एम्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हुई थी। जिस महिला की कोरोना संक्रमण से मौत हुई थी वह कैंसर से पीड़ित थीं और उसका ऑपरेशन भी हुआ था। वहीं जिस एएसआई की संक्रमण से मौत हुई वह किडनी और लीवर की बीमारी से ग्रसित होकर एम्स अस्पताल भोपाल में अपना इलाज करवा रहे थे।

मिले 98 नए एक्टिव केस

जिले में स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 98 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जिनके साथ ही कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 2005 पर पहुंच गया है। जबकि 157 लोग कोरोना से जंग जीतकर अपने घर लौट चुके हैं। कोरोना संक्रमण के साथ ही रिकवरी रेट भी बढ़ रहा है, जो लोगों के लिए सुकून वाली बात हो सकती है। जिले भर में 961 लोग होम आइसोलेशन में रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं। जबकि 965 मरीज एक्टिव श्रेणी में है। कलेक्टर अरविंद दुबे, सीएमएचओ डॉ. दिनेश खत्री ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से अभी तक दो लोगों की मौत के आंकड़े जुड़े हैं, लेकिन वे मरीज कई गंभीर बीमारियों से पीडित थे। जिले में संक्रमण को रोकने के लिए लगातार सैंपलिंग कराई जा रही है। उन्होंने लोगों से बचाव के लिए फेस मास्क और सोशल डिस्टेनिसिंग का पालन करने का आग्रह किया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...