रायसेन/बरेली, दशहरा मैदान दुर्दशा का शिकार, मैदान की दशा सुधारने के किए गए लाखो खर्च। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, January 12, 2022

रायसेन/बरेली, दशहरा मैदान दुर्दशा का शिकार, मैदान की दशा सुधारने के किए गए लाखो खर्च।

दशहरा मैदान दुर्दशा का शिकार, मैदान की दशा सुधारने के किए गए लाखो खर्च।

रायसेन/बरेली, दशहरा मैदान दुर्दशा का शिकार, मैदान की दशा सुधारने के किए गए लाखो खर्च।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। शहर में हर वर्ष अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इन आयोजनों में अन्य प्रदेशों के खिलाड़ी बरेली आकर हिस्सा लेते हैं, लेकिन मैदान मैं पहुंचकर खिलाड़ियों को निराशा ही हाथ लगती है। शहर में खेल स्टेडियम नहीं होने के कारण खिलाड़ियों को हमेशा निराशा ही हाथ लगती है। एकमात्र मैदान है, वह भी हायर सेकेंडरी स्कूल के अधीनस्थ आता है। इस मैदान की दशा और दिशा सुधारने के लिए 7 वर्ष पहले नगर परिषद बरेली के माध्यम से नगर परिषद के पूर्व जनप्रतिनिधियों ने लाखो खर्च कर मैदान में सौंदर्यीकरण करवाना चाहा था, लेकिन वर्तमान में मैदान की दशा और दिशा देखकर कोई भी कह सकता है कि इस मैदान की दशा सुधारने के लिए खर्च किए गए लाखों रुपए जनप्रतिनिधियों तक ही सीमित रहे। मैदान में दर्शकों के बैठने के लिए टीन सेट क निर्माण कराया गया था। उस टीन सेट के नीचे पत्थर लगवाए गए थे वो भी जगह-जगह से उखड़ चुके हैं। वहीं मंच का निर्माण कराया गया था, मंच भी जगह-जगह से क्षतिग्रस्त होता जा रहा है। इस हॉकी मैदान में दशहरा पर्व मनाया जाता है। मैदान की दशा सुधारने के लिए हर वर्ष आयोजित अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता मैं पहुंचने वाले मंत्री, सांसद और विधायक के द्वारा मैदान का कायाकल्प करने की बात तो कही जाती है लेकिन किसी के भी द्वारा इस मैदान का उद्धार नहीं कराया जा सका है। मैदान की हालत वर्तमान में यह है कि आसपास निवासरत बाशिंदों के द्वारा मैदान के अंदर घरों से निकलने वाला कचरा फेंका जा रहा है। वही उसी मैदान से होकर नया मोहल्ला के लिए पहुंचा जाता है, जहां जाने के लिए भी नागरिकों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...