Post Top Ad
Tuesday, January 18, 2022
Home
अपराध
उज्जैन
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
विडियो
उच्च शिक्षा मंत्री के गृह जिले में प्रोफेसर और प्रिंसिपल आपस में भिड़े, कहासुनी के बाद चले थप्पड़, निचले स्टाफ को करना पड़ा हस्तक्षेप; देखे विडियो।
उच्च शिक्षा मंत्री के गृह जिले में प्रोफेसर और प्रिंसिपल आपस में भिड़े, कहासुनी के बाद चले थप्पड़, निचले स्टाफ को करना पड़ा हस्तक्षेप; देखे विडियो।
उज्जैन। मप्र के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह जिले में कॉलेज के प्रिंसिपल-प्रोफेसर ने एक-दूसरे को पीट दिया। विवाद कहासुनी से शुरू हुआ, इसके बाद दोनों में जमकर लात-घूंसे चलने लगे। 14 जनवरी की इस घटना का सीसीटीवी सामने आया है। मामले में घट्टिया पुलिस ने प्रोफ़ेसर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना घट्टिया के शासकीय स्व. नागूलाल मालवीय महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. शेखर मेदमवार और सहायक प्रोफेसर ब्रह्मदीप अलुने के बीच हुई। दोनों ही प्रिंसिपल रूम में बैठे थे। सीसीटीवी फुटेज में दोनों के बीच विवाद होता दिखाई दे रहा है। प्रोफेसर अलुने अपनी कुर्सी से उठकर पहले बेंच पर रखा सामान प्रिंसिपल पर फेंकते हैं। इसके बाद दोनों के बीच मारपीट शुरू हो जाती है। दोनों ने एक-दूसरे को जमकर गाली-गलौज भी दी। शोर शराबा सुनकर कॉलेज के स्टाफ ने दोनों को छुड़ाया। घटना के बाद प्रिंसिपल ने घट्टिया थाने में प्रोफ़ेसर ब्रह्मदीप अलुने के खिलाफ मारपीट, गाली और जान से मारने की धमकी देने की एफआईआर दर्ज कराई है।
मैं नवंबर माह में ही यहां का प्राचार्य बना हूं। प्रोफ़ेसर अलुने भोपाल से आने के बाद घट्टिया में पदस्थ हुए। वे कॉलेज आने के बाद रोजाना 5 किमी घूमने निकल जाते हैं। कॉलेज में स्टाफ पहले से ही कम है। 15 जनवरी को कॉलेज को वैक्सीन सेंटर बनाया गया था। जिसकी बात करने के लिए मैंने उन्हें बुलाया। मैं उन्हें जानकारी ही दे रहा था तो वे मुझ पर भड़क गए। अभद्रता करने लगे और मारपीट भी की।
प्रिंसिपल प्रो. शेखर मेदमवार
प्रिंसिपल प्रो. मेदमवार के कार्यकाल में 3 लोगो ने समय से पहले रिटायरमेंट ले लिया है। वे पूरे स्टाफ से अभद्रता करना्, महिलाओं को अपने कमरे में बैठाकर रखते हैं। मुझे उन्होंने कमरे में बुलाया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसके चलते मारपीट की नौबत आ गई।
सहायक प्रोफेसर ब्रह्मदीप अलुने
घट्टिया कालेज के प्रभारी प्रिंसिपल डॉ. शेखर मेदमवार विवादों में रहे हैं। 12 अक्टू 2021 को महिला प्रोफ़ेसर से अभद्रता की थी। इस घटना के बाद महिला प्रोफेसर ने प्रिंसिपल प्रो. मेदमवार के खिलाफ घट्टिया थाने में आवेदन दिया था। मामले की जांच अभी भी चल रही है।
Tags
# अपराध
# उज्जैन
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद