Post Top Ad
Friday, January 14, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
भोपाल, बर्थडे पार्टी में डांस के दौरान हुआ झगड़ा, दोनों तरफ से चले चाकू और तलवारें, दोस्त की मदद के लिए आया युवक तो सीने में घोंपा चाकू।
भोपाल, बर्थडे पार्टी में डांस के दौरान हुआ झगड़ा, दोनों तरफ से चले चाकू और तलवारें, दोस्त की मदद के लिए आया युवक तो सीने में घोंपा चाकू।
भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में बर्थडे पार्टी में झगड़ा हो गया। दो परिवार आमने-सामने आ गए। चाकू और तलवारें चलीं। 28 साल का युवक दोस्त की मदद करने पहुंचा। कार से उतरते ही दूसरे पक्ष के युवक ने उसके सीने में चाकू घोंप दिया। मौके पर ही मौत हो गई। झड़प में 5 से ज्यादा घायलों को अस्पताल भेजा गया। 2 की हालत गंभीर है। पुलिस ने दोनों पक्षों पर काउंटर केस किया है। अशोका गार्डन पुलिस के अनुसार, सुंदर नगर में गुरुवार रात 11 बजे झगड़े की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर कई लोग घायल थे। एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक की शिनाख्त भानपुर में रहने वाले 28 साल के मोनू मटका उर्फ विनय शर्मा के रूप में हुई। मोनू अपने दोस्त के फोन पर मौके पर पहुंचा था। झगड़े के दौरान उसके सीने में किसी ने चाकू घोंप दिया था। दिल में चाकू लगने से उसकी मौत हो गई। पहली FIR हत्या और हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में की है। इसमें पुलिस ने वीरू उर्फ बलवीर सिंह की शिकायत पर मोनू उर्फ विनय शर्मा की हत्या में प्रमोद उर्फ गन्नू विशाल और प्रकाश को आरोपी बनाया है। दूसरी FIR विशाल शर्मा की शिकायत पर हुई। हर्ष शर्मा, निरंजन, मोनू, वीरू, शेरू और परमजीत पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस किया गया है।
सुंदर नगर (अशोका गार्डन) में रहने वाले विजय शर्मा पुत्र श्याम सावरे सिविल कांट्रैक्टर हैं। उन्होंने बताया कि उनका छोटा भाई 28 साल का मोनू मटका उर्फ विनय शर्मा व्यापारी था। सुंदर नगर में उनके घर से कुछ दूरी पर रहने वाले प्रमोद उर्फ गन्नू के घर बच्चे के जन्म की पार्टी थी। रात साढ़े 10 बजे प्रमोद के परिवार के साथ पड़ोस में रहने वाला वीरू उर्फ बलवीर सिंह भी डांस करने लगा। उसके साथ मोनू और नीरज शर्मा भी थे। किसी बात को लेकर मोनू और प्रमोद में विवाद हो गया। दोनों ने एक दूसरे को गालियां देते हुए मारपीट शुरु कर दी। यह देख वीरू ने भानपुर में रहने वाले मोनू मटका उर्फ विनय शर्मा को फोन किया। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर चाकू और तलवार से हमला कर रहे थे। इतने में मोनू वहां पहुंच गया। वह गाड़ी से उतरा ही था, तभी एक आरोपी ने उसके सीने में चाकू उतार दिया। विजय के मुताबिक, हमें मोनू के घायल होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे तो वह कुछ बोल नहीं पा रहा था। एंबुलेंस को कॉल नहीं लग रहा था। जब तक एंबुलेंस आई और अस्पताल ले गए, तब तक छोटे भाई की मौत हो चुकी थी।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद