रायसेन/सिलवानी, नगर को स्वच्छ बनाने की कवायद करने सडक पर निकली एसडीएम। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, January 25, 2022

रायसेन/सिलवानी, नगर को स्वच्छ बनाने की कवायद करने सडक पर निकली एसडीएम।

नगर को स्वच्छ बनाने की कवायद करने सडक पर निकली एसडीएम।

  • कचरा फैलाने वाले 4 दुकानदारो पर लगाया अर्थदण्ड।

रायसेन/सिलवानी, नगर को स्वच्छ बनाने की कवायद करने सडक पर निकली एसडीएम।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को गति देने व नगर को स्वच्छ रखे जाने तथा नगर वासियो को स्वच्छता का संदेश देने के लिए एसडीएम संघमित्रा बौद्व अमले के साथ पैदल ही नगर की सड़को पर निकली। तथा लोगो को स्वच्छता का संदेश देने के साथ ही गंदगी व कचरा फैलाने पर 4 दुकानदारो पर अर्थदण्ड भी लगाया। सुबह के समय एसडीएम सघमित्रा बौद्व, तहसीलदार संजय नागवंशी व नगर परिषद अमले के साथ पैदल ही नगर की सड़को पर निकली। इस दौरान एसडीएम के द्वारा लोगो से नगर को स्वच्छ बनाए रखने का आग्रह किया। बजरंग चौराहा पर कुछ दुकानो के सामने कचरा फैला होने तथा गंदगी पाए जाने पर  अमले के द्वारा 4 दुकानदारो विशाल ठाकुर चाय सेंटर, मिलन पान भंडार, लल्ला चाय व सचिन वस्त्रालय पर अर्थदण्ड लगाया जाकर 4 सौ रुपए वसूले। तथा स्वच्छता  बनाए रखने के निर्देष दिए। एसडीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री के आव्हान पर स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान मे सभी वर्गो की भागीदारी आवष्यक है। नगर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए लोगो से आग्रह किया जा रहा है कि कचरा सड़को पर ना डाले। नप के कचरा वाहन में ही कचरा डाले। ताकि नगर को स्वच्छ रखा जा सके। इस मौके पर नगर परिषद के स्वच्छता प्रभारी दीपक साहू, देवेंद्र रघुवंषी, चंद्रभान कलोसिया, आरिफ खान, रईस मंसूरी आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...