Post Top Ad
Wednesday, January 26, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
पंजाब
राजनीति
विडियो
कांग्रेस कैंडिडेट की दूसरी लिस्ट जारी होने के बाद हुआ बवाल, टिकट कटने पर कांग्रेस में बगावत, टिकट कटने पर दामन ने तेवर दिखाए तीखे; देखे विडियो।
कांग्रेस कैंडिडेट की दूसरी लिस्ट जारी होने के बाद हुआ बवाल, टिकट कटने पर कांग्रेस में बगावत, टिकट कटने पर दामन ने तेवर दिखाए तीखे; देखे विडियो।
पंजाब। कांग्रेस कैंडिडेट की दूसरी लिस्ट के बाद बवाल हो गया है। सुनाम से टिकट काटे जाने पर दामन थिंद बाजवा ने तीखे तेवर दिखाए हैं। उन्होंने कहा कि मुझसे सुनाम कोई नहीं छीन सकता। साहनेवाल से सतविंदर बिट्टी और समराला से मौजूदा विधायक अमरीक ढिल्लो ने टिकट कटने के बावजूद चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। वहीं फिरोजपुर देहाती से मौजूदा विधायक सत्कार कौर ने समर्थकों की मीटिंग बुला ली है। दामन बाजवा ने कहा सुनाम से जसविंदर धीमान को टिकट दी गई है। राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। वाहेगुरु न मारे वरना किसी के मारने से कोई नहीं मरता। कांग्रेस ने भले ही टिकट छीन ली हो, लेकिन मुझसे सुनाम कोई नहीं छीन सकता। टिकट नेता को नहीं बनाती बल्कि उनके समर्थक बनाते हैं। जब तक समर्थक साथ हैं, मुझे किसी चीज की कोई फिक्र नहीं है।
समराला से टिकट कटने के बाद कांग्रेस के सिटिंग विधायक अमरीक ढिल्लो ने कहा कि जिस राजा गिल को टिकट दी गई, उसका कोई बेस नहीं है। समराला के 180 में से 170 सरपंच मेरे समर्थक हैं। कांग्रेस को इसका जवाब मिलेगा। मैं यहां से चुनाव जरूर लड़ूंगा। साहनेवाल से कांग्रेस नेता सतविंदर कौर बिट्टी ने कहा कि मैं यहां से 4,500 वोट से हारी थी। इसके बाद दिन-रात यहां मेहनत की। इसके बावजूद यहां से राजिंदर कौर भट्ठल के दामाद को टिकट दे दी। पार्टी एक परिवार को एक टिकट की बात कह रही थी तो कांग्रेस ने मेरी टिकट क्यों काटी?। कांग्रेस पार्टी का यह कोई तरीका नहीं है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# पंजाब
# राजनीति
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद